कैबिनेट ब्रेकिंग: झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, दो बार स्थगित होने के बाद होगी मंत्रिपरिषद की मीटिंग, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे अध्यक्षता, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
Cabinet Breaking: Jharkhand Cabinet meeting to be held on October 27; the Council of Ministers will meet following two previous postponements. CM Hemant Soren will preside over the meeting, where several major decisions are expected to be approved.

रांची: झारखंड में प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 27 अक्टूबर 2026 को झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।
आपको बता दें कि अलग-अलग घटनाक्रम की वजह से दो बार कैबिनेट की बैठक स्थगित की जा चुकी है। लिहाजा माना जा रहा है कि इस बैठक में 30-40 प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में कई बड़े फैसले लिये जा सकते हैं।
झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में होगी बैठक
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कैबिनेट बैठक 27 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। लंबे समय बाद हो रही इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों और एजेंडों पर मुहर लगने की पूरी उम्मीद है।
क्यों खास है यह कैबिनेट बैठक?
• स्थगित बैठकों के बाद हो रहा आयोजन: पिछले कुछ समय से विभिन्न कारणों से लगातार दो बार कैबिनेट की आहूत बैठकें स्थगित करनी पड़ी थीं। मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन के निधन के दिन भी कैबिनेट की बैठक निर्धारित थी, जिसे उनकी तबीयत और शोक के चलते रद्द करना पड़ा था।
• लंबे समय से अटके हैं फैसले: बैठकों के बार-बार स्थगित होने के कारण कई संभावित और महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले नहीं लिए जा सके थे। ऐसे में इस बार की बैठक में कई बड़े और लोकलुभावन फैसलों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।












