आमिर खान ने की तीसरी शादी! गौरी स्प्रैट संग नए रिश्ते के साथ परिवार में 4 से 32 साल तक के हुए बच्चे, देखिये खूबसूरत VIDEO
सोशल मीडिया पर वायरल दावों के बीच जानिए क्या है पूरी सच्चाई और आमिर खान के परिवार की तस्वीर

मुंबई: सोशल मीडिया पर इन दिनों अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कई पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं। इन पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है और शादी के साथ ही वे चार बच्चों के पिता बन गए हैं। इस शादी में आमिर खान की पहली दोनों बीवियां और उनके बच्चे तथा तीसरी बीवी का पहला बेटा भी मौजूद रहा है।
आमिर खान 61 साल की उम्र में अपनी तीसरी शादी (जो एक हिंदू महिला से हो रही है) के मौके पर अपनी दूसरी एक्स-वाइफ किरण राव को सबके सामने किस कर रहे हैं
क्या इन महिलाओं के लिए अपने एक्स-हसबैंड की शादी में शामिल होना अजीब बात नहीं है pic.twitter.com/tzZmxTXbaW
— Vatsala Singh (@_vatsalasingh) July 5, 2026
दरअसल, आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते की चर्चा पहले भी हो चुकी है। आमिर ने सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया था कि वे गौरी के साथ रिश्ते में हैं। इसके बाद से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिससे शादी की अटकलें और तेज हो गईं।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में यह भी कहा जा रहा है कि गौरी स्प्रैट के बेटे को अब आमिर खान का बेटा माना जा रहा है, जिसके बाद आमिर के परिवार में बच्चों की संख्या चार हो गई है। वहीं, आमिर खान के अपने दो बच्चे—जुनैद खान और इरा खान—पहली पत्नी रीना दत्ता से हैं, जबकि छोटे बेटे आज़ाद राव खान दूसरी पत्नी किरण राव से हैं। गौरी के बेटे को जोड़कर परिवार में बच्चों की संख्या चार बताई जा रही है।
अब्बू के तीसरे निकाह को लेकर पहली बेगम से हुआ पहला बेटा भी खुश है..!!
वाह रे टिल्लू! pic.twitter.com/24eUNxGCMx
— CHAMBAL KESHARI (@HindutvaNerve) July 5, 2026
वायरल पोस्ट में यह भी लिखा जा रहा है कि आमिर खान के घर में 6 साल से लेकर 32 साल तक की उम्र के बच्चे हैं और “घर कम, पूरा स्कूल सेक्शन खुल गया” जैसी टिप्पणियां भी सोशल मीडिया पर खूब साझा की जा रही हैं।
हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर अभी तक न तो आमिर खान की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है और न ही किसी विश्वसनीय आधिकारिक स्रोत ने इसकी पुष्टि की है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल दावों को तथ्य मानने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए।







