VIDEO रांची-छात्र आंदोलन अपडेट: अनशनकारी देवेंद्र नाथ महतो जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में झंडा फहराने पर अड़े, अस्पताल के कमरे के बाहर भारी पुलिस की तैनाती, लिखित आवेदन के बावजूद नहीं मिली अनुमति..
VIDEO Ranchi – Student Protest Update: Hunger striker Devendra Nath Mahto remains adamant on hoisting the flag at Jaipal Singh Munda Stadium; heavy police deployment outside his hospital room; permission denied despite a written request.

रांची। परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और अन्य छात्रों का आंदोलन जारी है। 13 दिनों से अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा मैदान जाकर तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई, लेकिन पुलिस ने उन्हें अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।
तिरंगा फहराने की इच्छा, कमरे के बाहर पुलिस का पहरा
रांची। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो 13 दिनों से अनशन पर हैं और सदर अस्पताल में भर्ती हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई। इसके बाद… pic.twitter.com/1yv4b64wFcये खबर भी पढ़ें…— Sohan singh (@sohansingh05) August 15, 2026
तिरंगा फहराने की इच्छा, कमरे के बाहर पुलिस का पहरा
देवेंद्र नाथ महतो ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अस्पताल से जयपाल सिंह मुंडा मैदान जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। उनके कमरे के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई।पुलिस की इस व्यवस्था को लेकर छात्र नेताओं ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें अपनी इच्छा से तिरंगा फहराने के लिए बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
लिखित आवेदन देकर दी जानकारी
देवेंद्र नाथ महतो ने पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन को लिखित आवेदन सौंपकर अपनी इच्छा से अवगत कराया। आवेदन में उन्होंने कहा कि वह जयपाल सिंह मुंडा मैदान जाकर तिरंगा फहराना चाहते हैं और तिरंगा यात्रा में भी शामिल होना चाहते हैं।उन्होंने यह भी लिखित रूप से कहा कि यदि इस दौरान उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है या उनकी मृत्यु भी हो जाती है, तो इसके लिए सदर अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार नहीं माना जाए।
परीक्षा व्यवस्था के विरोध में 13 दिनों से अनशन
देवेंद्र नाथ महतो पिछले 13 दिनों से अनशन पर हैं। परीक्षा व्यवस्था और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। लगातार अनशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहराने की उनकी इच्छा के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
फिलहाल पुलिस ने उन्हें अस्पताल के कमरे से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है।पुलिस और छात्र नेताओं के बीच इस मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। छात्र नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा फहराने की अनुमति देने की मांग की है।












