ब्रेकिंग : झारखंड भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: झारखंड में सौदान सिंह और पवन साई को मिली अहम जिम्मेदारी, देखिए संगठन प्रभारी में किया फेरबदल, पूरी लिस्ट
Breaking: Major reshuffle in the Jharkhand BJP organization; Saudan Singh and Pawan Sai entrusted with key responsibilities in the state. See the changes made to organizational in-charges and the full list.

रांची/नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सांगठनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए देशभर के राज्यों और क्षेत्रों के संगठन प्रभारियों की नई नियुक्तियां और पुनर्गठन की घोषणा की है। जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इस नए सांगठनिक फेरबदल में झारखंड को लेकर दो बेहद महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।


सौदान सिंह को मिला झारखंड सहित 4 राज्यों का राष्ट्रीय प्रभार
इसके अलावा, वरिष्ठ सांगठनिक रणनीतिकार सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का प्रभार संभालेंगे। सौदान सिंह का केंद्र भुवनेश्वर निर्धारित किया गया है।
पवन साई बने झारखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन)
संगठनात्मक संतुलन और जमीनी स्तर पर पार्टी की नींव मजबूत करने के उद्देश्य से पवन साई को झारखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। उनका केंद्र (मुख्यालय) रांची में बनाया गया है।
पवन साई इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी संगठनात्मक क्षमताओं का लोहा मनवा चुके हैं। रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में नए पदाधिकारियों के नामों के ऐलान के बाद उत्साह का माहौल है और जल्द ही नए सांगठनिक रोडमैप पर काम शुरू होने की संभावना है।











