Jharkhand Cabinet Meeting: अगले सप्ताह होगी हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, हेमंत सोरेन की अगुवाई में होने वाली बैठक में होंगे कई फैसले, जानिये कब और कहां होगी मीटिंग
Jharkhand Cabinet Meeting: A crucial meeting of the Hemant Cabinet is scheduled for next week. Several decisions will be taken at the meeting led by Hemant Soren; find out when and where it will be held.

Ranchi News: झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक अगले सप्ताह होगी। कैबिनेट के बैठक की अधिसूचना सभी विभागों को भेज दी गयी है। दी गयी सूचना के मुताबिक झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर 2026 को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में राज्य से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सूचना जारी की गई है।
झारखंड मंत्रालय में होगी बैठक
जारी सूचना के अनुसार, झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे शुरू होगी। बैठक का आयोजन राजधानी रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें मंत्रिमंडल के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।कई लिए रखा जा सकता है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और किन प्रस्तावों पर अंतिम फैसला होगा, इसकी प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और किन प्रस्तावों पर अंतिम फैसला होगा, इसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी कैबिनेट की बैठक के बाद सामने आने की उम्मीद है।












