close
LIVE UPDATE

राज्यपाल बदले ब्रेकिंग : कई राज्यों के राज्यपाल बदले गये, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इ राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, देखिये पूरी लिस्ट

Governor Appointment: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए। ओम प्रकाश माथुर व राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। एक बड़े फेरबदल की खबर आ रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इस बदलाव के तहत केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि केरल के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


वहीं इन नियुक्तियों में ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। संबंधित नियुक्तियां नए राज्यपालों के पदभार संभालने के बाद प्रभावी होंगी।

 

किस राज्य में किसे बनाया गया राज्यपाल? देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति की ओर से घोषित नियुक्तियों में दो राज्यपालों का तबादला किया गया है, जबकि चार अन्य लोगों को नए राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

• केरल: ओम प्रकाश माथुर

• तमिलनाडु: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

• ओडिशा: ब्रज मोहन राम

• कर्नाटक: डॉ. सुधा यादव

• उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन

• सिक्किम: दुष्यंत गौतम

 

पदभार संभालने के बाद प्रभावी होंगी नियुक्तियां

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, सभी नियुक्तियां संबंधित व्यक्तियों के अपने-अपने राज्यों में राज्यपाल का पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। तब तक मौजूदा राज्यपाल अपने पद पर बने रहेंगे।

इस फेरबदल के बाद छह राज्यों के राजभवनों में बदलाव होगा। नई नियुक्तियों के साथ संबंधित राज्यों में राज्यपाल की संवैधानिक जिम्मेदारियां नए पदाधिकारियों को हस्तांतरित की जाएंगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *