LPG Price: रसोई गैस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, गैस सिलेंडर पहुंचा 2000 के पार, चेक करें आपके शहर का हाल
LPG Price: Cooking gas shatters all records; cylinder price crosses the ₹2,000 mark. Check the rates in your city.

LPG Rate Update:/1.4.26: रसोई गैस सिलेंडर ने आधी रात को तहलका मचा दिया है। मिडिल ईस्ट देश के युद्ध का असर देखने को मिल रहा है। ताजा खबर के अनुसार 1 अप्रैल की आधी रात को महंगाई का एक और विस्फोट हुआ. LPG सिलेंडर के रेट फिर से बढ़ा दिए गए हैं. ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से लगातार तीसरी बार सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है.
1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2000 रुपये से पार हो गए हैं. तेल कंपनियों ने आज, यानी 1 अप्रैल से सिलेंडर के दाम में बड़ा इजाफा कर होटलों, रेस्टोरेंट्स, ढाबा चलाने वालों को झटका दिया है. सिलेंडर की कीमत में करीब 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि, बड़ी राहत की बात रही कि घरेलू सिलेंडर के रेट्स नहीं बढ़ाए गए हैं. यानी 14.2 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर पहले के दामों पर ही मिलेगा.
LPG सिलेंडर के दाम में भारी इजाफा हुआ है। एक झटके में एलपीजी सिलेंडर के रेट आज 1 अप्रैल को दिल्ली में 194, कोलकाता में 218 , चेन्नई में 203 और मुंबई में 196 रुपये बढ़ गए हैं।। यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत है।
LPG के दाम बढ़ने का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। होटल और रेस्टोरेंट में खाने की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। छोटे कारोबारियों के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बन गई है, क्योंकि उनके खर्च बढ़ने के साथ आय पर असर पड़ा है।
क्यों बढ़े LPG के दाम
ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के चलते पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। होर्मूज स्ट्रेट बंद होने से रसोई गैस और कच्चे तेल की सप्लाई में भारी कमी है। इससे कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहें है। दुनिया के कई देशों में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों भारी इजाफा हुआ है। भारत में LPG गैस के दाम युद्ध के बीच दो बार बढ़ चुके हैं।
दिल्ली में 19 किलो वाला हलवाई सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिलेगा. चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 2208 रुपये, मुंबई में 2031 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये का मिलेगा. देशभर के अलग-अलग शहरों में LPG सिलेंडर की अलग-अलग कीमत है. 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से आज एक महीने के भीतर ये तीसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं. एक महीने के भीतर सिलेंडर के रेट्स 310 रुपये के करीब महंगे हो गए हैं.









