बेंगलुरु के होटल में बड़ा हादसा: स्विमिंग पूल में करंट दौड़ने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, बचाने पहुंचे दो लोग भी घायल
Conrad Hotel में करंट से दो विदेशी नागरिकों की मौत, दो घायल

Swimming Pool hadsa: स्विमिंग पूल में नहाने का शौक रखने वाले के लिए बड़ी खबर है। पुल में नहाने के दौरान अचानक करंट उतर जाने से 2 नागरिकों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायदल हो गए। मरने वाले दोनों विदेशी बताए जा रहे है
मामला देश की IT हब सिटी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की है। घटना हलासुरु इलाके के प्रतिष्ठित कॉनराड होटल (Conrad Hotel) की है, जहां होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्विमिंग पूल में कथित तौर पर करंट उतरने से दो विदेशी नागरिकों की जान चली गई। मृतकों में एक जर्मनी और दूसरा स्लोवाकिया का नागरिक बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती शाम हुए हादसे में स्विमिंग पूल में मौजूद दोनों विदेशी नागरिक संदिग्ध रूप से बिजली के करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के लिए एक अमेरिकी नागरिक और होटल में कार्यरत भारतीय पूल अटेंडेंट ने प्रयास किया। इस दौरान दोनों बचावकर्मी भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।
दो घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल अमेरिकी नागरिक और भारतीय पूल अटेंडेंट को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
बेंगलुरु ईस्ट के डीसीपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्विमिंग पूल में बिजली का करंट कैसे पहुंचा और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इस घटना ने होटल या रिसॉर्ट में स्विमिंग पूल में नहाने की इच्छा रखने साथ ही होटल में स्विमिंग पूल की सुरक्षा और बिजली से जुड़े सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट होगा कि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।











