भीषण सड़क हादसा: पांच लोगों की मौत, 11 घायल; बनारस जा रहा था यात्रियों से भरा वाहन
Horrific road accident: 5 dead, 11 injured; vehicle full of passengers was headed to Banaras

Jharkhand Big Accident। दिवाली के जश्न के बीच एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। ये घटना झारखंड के हजारीबाग जिले की है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए।
हादसा चौपारण थाना क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
शव का अंतिम संस्कार करने बनारस जा रहे थे यात्री
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त सवारी वाहन में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बिहारो और सलैया गांव के लोग सवार थे। सभी लोग एक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बनारस जा रहे थे। इसी दौरान चौपारण थाना क्षेत्र में उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
वहीं, पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
बिहारो और सलैया गांव में पसरा मातम
एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही गिरिडीह जिले के बिहारो और सलैया गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।जिस यात्रा पर लोग एक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए निकले थे, वही यात्रा कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई। इस हादसे से दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है।












