झारखंड: CHO पर जानलेवा हमला, लाखों की लूट, बाइक सवार तीन युवकों वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
Jharkhand: Deadly attack on a CHO (Community Health Officer) and robbery of lakhs; three men on a motorcycle carried out the crime; police are investigating.

Crime News। सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। तीन बाइक सवार लूटेरों ने पूरी वारतात को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। मामला झारखंड के पलामू जिले की है, जहां हैदरनगर थाना क्षेत्र के बभंडी मोड़ के पास रविवार शाम बाइक सवार तीन युवकों ने कथित तौर पर CHO आशीष रंजन और उनके मामा पर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर और फाइटर पंच से मारपीट करने के साथ उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा सोने की चेन, चांदी का ब्रेसलेट और पांच हजार रुपये नकद छीनने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना में आशीष रंजन के साथ कार में सवार उनके मामा बलवंत सिंह भी घायल हो गए। पीड़ित ने हैदरनगर थाने में लिखित आवेदन देकर तीन युवकों को नामजद आरोपी बनाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पूजा सामग्री खरीदने जा रहे थे, रास्ते में हमला
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पतरिया उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित CHO आशीष रंजन रविवार, 8 नवंबर की शाम करीब 7:45 बजे अपने मामा बलवंत सिंह के साथ वैगनआर कार (जेएच 01 एफपी 3113) से दीपावली की पूजा सामग्री खरीदने हैदरनगर जा रहे थे।
इसी दौरान निचला मोड़ के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक किया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने अचानक ईंट-पत्थर और फाइटर पंच से हमला कर दिया। हमले में कार के दाहिनी तरफ के दोनों शीशे चकनाचूर हो गए। इस दौरान कार में बैठे बलवंत सिंह को भी चोटें आईं।
सोने की चेन, चांदी का ब्रेसलेट और नकदी छीनने का आरोप
CHO आशीष रंजन ने अपने लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट कर गले से सोने की चेन, हाथ से चांदी का ब्रेसलेट और पांच हजार रुपये नकद छीन लिए।घटना के तुरंत बाद उन्होंने हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मनन्ना को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित शिकायत भी सौंपी।
तीन युवकों को बनाया नामजद आरोपी
आशीष रंजन ने अपने आवेदन में हमले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए तीन युवकों को नामजद किया है। इनमें बहेरा गांव निवासी मोनल सिंह उर्फ मोनू, पिता संजय सिंह, लोहारपुर निवासी सचिन सिंह, पिता मंगल सिंह उर्फ बीरेंद्र सिंह और बभंडी मठ निवासी इरशाद, पिता छनछन नवाब शामिल हैं।
पुलिस से प्राथमिकी और सुरक्षा की मांग
CHO ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक की पहचान करने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने का भी अनुरोध किया है।इसके अलावा कथित तौर पर छीने गए आभूषण और नकदी बरामद करने, क्षतिग्रस्त कार का निरीक्षण कराने तथा खुद और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।












