close
LIVE UPDATE

Bisleri Water: बिसलेरी का पानी पीने से हो सकता है कैंसर? जांच में मिले कैंसर से जुड़े 2 केमिकल, FSSAI ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी

Bisleri Water Cancer Risk: बिसलेरी के पानी के सैंपल में ब्रोमेट और PAHs केमिकल मिले हैं। जानें क्या इनसे कैंसर हो सकता है और FSSAI ने क्या कार्रवाई की है।

Bisleri Water Cancer Risk: बोतलबंद पानी पीकर हम यही सोचते हैं कि हमारा सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन एक जांच रिपोर्ट ने हड़कंप मचा दिया है। खुलासा हुआ है कि मशहूर ब्रांड बिसलरी की बोतल बंद पानी कैंसर के अंश मिले हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी हो गया है कि क्या बोतलबंद पानी पीना भी सेहत के लिए खतरा बन सकता है? देश के मशहूर पैकेज्ड वाटर ब्रांड बिसलेरी को लेकर सामने आई एक खबर ने इस सवाल को चर्चा में ला दिया है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अभियोजन चलाने की मंजूरी दी है। दरअसल, कंपनी के एक पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर सैंपल की जांच में ऐसे दो केमिकल सामने आए हैं, जिनका संबंध कैंसर के जोखिम से जुड़ा है। इनमें ब्रोमेट और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने जांच के निष्कर्षों पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या बिसलेरी का पानी पीने से कैंसर हो सकता है और इन केमिकल्स का सेहत पर कितना असर पड़ता है?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिसलेरी के पानी में कैसे मिले कैंसर से जुड़े केमिकल?

FSSAI के अनुसार, बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का एक रेगुलेटरी सैंपल लिया गया था। शुरुआती जांच में इस सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत इसे असुरक्षित घोषित किया गया।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित उसके उत्पादन प्लांट में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है। कंपनी का कहना है कि 30 सितंबर 2025 को प्लांट से कुल 6 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 5 सैंपल शुरुआती जांच में निर्धारित मानकों पर खरे उतरे, जबकि एक सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली थी।इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। यानी शुरुआती जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से 2 माइक्रोग्राम प्रति लीटर ज्यादा पाई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोबारा जांच में भी सामने आए केमिकल

शुरुआती जांच के नतीजों के खिलाफ कंपनी ने अपील की। इसके बाद सैंपल को रेफरल लैब में भेजा गया। कंपनी के मुताबिक, दोबारा जांच में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई, लेकिन इसी जांच में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) की मौजूदगी सामने आई।इसके बाद सैंपल को असुरक्षित घोषित कर दिया गया। इसी मामले में FSSAI ने कंपनी के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दी है।

सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं ये 2 केमिकल?

1. ब्रोमेट (Bromate)
पानी को कीटाणुमुक्त करने के लिए कई बार ओजोन का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया में पानी में प्राकृतिक रूप से मौजूद ब्रोमाइड के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया होने पर ब्रोमेट बन सकता है।
ब्रोमेट को इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) ने संभावित कैंसरकारी पदार्थों की श्रेणी में रखा है। जानवरों पर किए गए अध्ययनों में लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से किडनी और थायरॉइड में ट्यूमर देखे गए हैं। हालांकि, इंसानों में इसके कैंसरकारी प्रभावों को लेकर पर्याप्त प्रत्यक्ष प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs)
PAHs ऐसे रसायनों का समूह है, जो आमतौर पर कोयले, पेट्रोलियम, लकड़ी और अन्य कार्बनिक पदार्थों के अधूरे जलने से बनते हैं। इनके कुछ प्रकार कैंसरकारी माने जाते हैं।
लंबे समय तक इन रसायनों के संपर्क में रहने से कैंसर समेत कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि, PAHs के अलग-अलग प्रकारों की विषाक्तता अलग होती है। इसलिए सिर्फ इनकी मौजूदगी के आधार पर स्वास्थ्य जोखिम का सटीक आकलन नहीं किया जा सकता।

क्या एक बोतल बिसलेरी पानी पीने से हो सकता है कैंसर?
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर किसी व्यक्ति ने बिसलेरी की एक बोतल पानी पी लिया है, तो क्या उसे कैंसर हो सकता है? विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी केमिकल के संपर्क में एक बार आने से तुरंत कैंसर होने की आशंका नहीं होती।

कैंसर का जोखिम कई बातों पर निर्भर करता है। इसमें केमिकल की मात्रा, उसके संपर्क में रहने की अवधि और व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति अहम होती है। आमतौर पर लंबे समय तक किसी संभावित कैंसरकारी पदार्थ के संपर्क में रहने से जोखिम बढ़ सकता है।

इसलिए एक बार पानी पी लेने से कैंसर होने का निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा। हालांकि, पीने के पानी में निर्धारित सीमा से अधिक या हानिकारक रसायनों की मौजूदगी खाद्य सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है।

बिसलेरी ने जांच रिपोर्ट पर क्या कहा?

कंपनी ने अपने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों पर सफाई दी है। बिसलेरी का कहना है कि गोवा प्लांट से लिए गए कुल 6 सैंपल में से 5 शुरुआती जांच में निर्धारित मानकों पर खरे उतरे थे।
कंपनी के मुताबिक, रेफरल लैब की जांच में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर मिली थी। उसने FSSAI से मान्यता प्राप्त एक अन्य लैब की जांच का भी हवाला दिया है।कंपनी का यह भी कहना है कि उसे अब तक इस मामले में कोई औपचारिक नोटिस नहीं मिला है और वह अपने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर आश्वस्त है।

क्या बाजार में बिकने वाली सभी बिसलेरी बोतलें असुरक्षित हैं?

इस मामले में यह समझना बेहद जरूरी है कि जांच के निष्कर्ष एक खास सैंपल और बैच से जुड़े हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि बाजार में बिकने वाली बिसलेरी की सभी बोतलें दूषित हैं या उनमें कैंसरकारी केमिकल मौजूद हैं।FSSAI की ओर से अभियोजन की मंजूरी दिए जाने का अर्थ भी यह नहीं है कि अदालत में कंपनी का दोष साबित हो चुका है। कानूनी प्रक्रिया और मामले की सुनवाई अभी अलग चरण हैं।

हालांकि, इस मामले ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता और उसकी नियमित जांच को लेकर महत्वपूर्ण सवाल जरूर खड़े किए हैं। उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे पानी की सीलबंद बोतल खरीदें, उसकी पैकेजिंग और गुणवत्ता से जुड़ी जानकारी देखें और किसी भी संदिग्ध उत्पाद की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से करें।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *