close
LIVE UPDATE

नामर्द नहीं चाहिये… Love मैरिज के बाद पत्नी करने लगी पति से नफरत, दरवाजा तक नहीं खोला, ससुराल की दहलीज पर पति ने कर ली आत्महत्या

We don't want a coward... After a love marriage, the wife started hating her husband, did not even open the door, the husband committed suicide on the doorstep of his in-laws' house.

Crime News : “तुझ जैसा नामर्द, धोखेबाज नहीं चाहिए। नफरत हो गई है… तुझसे, तेरे नाम से, तेरी दोगली हरकतों से। मेरी वजह से पहली बार बाहर का खा रहा है क्या? “ Love मैरिज का बेहद दर्दनाक अंत हो गया। पत्नी की अनदेखी से दुखी पति ने ससुराल की चौखट पर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पति-पत्नी की व्हाट्सऐप चैट और परिजनों के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाले 25 वर्षीय युवक विक्रम केवट ने पत्नी द्वारा दरवाजा न खोले जाने और लगातार उपेक्षा से टूटकर आत्मघाती कदम उठा लिया। बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विक्रम अपनी पत्नी रिया को मनाने के लिए बुधवार दोपहर उसके मायके पहुंचा था। काफी देर तक उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला।

विक्रम ने आखिरी कोशिश करते हुए दोपहर 3:40 बजे पत्नी को फोन किया, लेकिन कॉल भी रिसीव नहीं की गई। इससे आहत होकर विक्रम ने वहीं अपने ऑटो में बैठकर जहर खा लिया। इसके बाद वह किसी तरह ऑटो चलाकर अपने घर पहुंचा, जहां उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

हैलट में इलाज के दौरान बुधवार देर रात विक्रम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक विक्रम के पिता जय कुमार ने बताया कि विक्रम उनका इकलौता बेटा था और ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। करीब आठ साल पहले विक्रम का रामादेवी देहली पुलिया निवासी रिया से प्रेम संबंध शुरू हुआ था। ढाई साल पहले दोनों ने परिवार की जानकारी के बिना मंदिर में शादी कर ली थी।

शादी के बाद दोनों दामोदर नगर में किराए के मकान में रहने लगे थे।पिता का आरोप है कि शादी के बाद रिया ने धीरे-धीरे परिवार से दूरी बना ली और बेटे को भी उनसे मिलने नहीं देती थी। उन्होंने बताया कि बहू ने उनका मोबाइल नंबर तक ब्लॉक कर दिया था। घरेलू विवादों के चलते चार महीने पहले रिया विक्रम को छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद विक्रम लगातार उसे मनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी वापस नहीं लौटी।

परिजनों का कहना है कि मानसिक तनाव के चलते विक्रम पहले भी 4-5 बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले रिया उनके घर आई थी और वहां से जेवर और करीब एक लाख रुपये नकद लेकर मायके चली गई। इसके बाद उसने विक्रम का नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

इस मामले में पति-पत्नी की व्हाट्सऐप चैट भी सामने आई है, जिसमें पत्नी ने विक्रम के लिए बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। चैट में पत्नी द्वारा लिखे गए संदेशों ने यह संकेत दिया है कि दोनों के रिश्ते पूरी तरह टूट चुके थे और विक्रम गहरे मानसिक दबाव में था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *