close
LIVE UPDATE

Jharkhand School band 2026: स्कूलों में छुट्टी- आज रहेंगे स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश, जानिये किन वजहों से दी गयी है छुट्टी

Jharkhand School band 2026: आज स्कूलों में छुट्टी घोषित की गयी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। निजी स्कूलों में छुट्टियां रहेगी। जानिये क्या है इसकी वजह, पूरी खबर... रांची समेत कई स्कूल आज बंद रहेंगे। देखें स्कूलों की पूरी लिस्ट।

रांची। झारखंड में आज स्कूलों में छुट्टियां रहेगी। सभी बड़े निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गयी है। दरअसल छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज 11 अगस्त 2026 को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा ने यह बंद JPSC-JSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुलाया है।

पार्टी की ओर से सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया गया है।बंद के चलते राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। वहीं, रांची के कई निजी स्कूलों ने 11 अगस्त को स्कूल बंद रखने की सूचना अभिभावकों और विद्यार्थियों को दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बंद

भाजपा नेताओं का आरोप है कि JPSC, JSSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्र विधानसभा घेराव करने पहुंचे थे। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति बनी और पुलिस की ओर से बल प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया।भाजपा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसी के विरोध में पार्टी ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का फैसला लिया है।

रांची में कई स्कूल आज रहेंगे बंद

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्रमुख निजी स्कूलों ने मंगलवार को स्कूल बंद रखने की जानकारी जारी की है। इनमें डीपीएस, जेवीएम श्यामली, लेडी केसी राय स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कैंब्रियन स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, सच्चिदानंद स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल और सरला बिरला स्कूल समेत कई संस्थान शामिल हैं।इसके अलावा गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, श्रद्धानंद बाल मंदिर, संत माइकल स्कूल, ब्रिजफोर्ड स्कूल, टेंडर हार्ट स्कूल, डीएवी नंदराज बरियातू, डीएवी बरियातू, डीएवी गांधीनगर, डीएवी हेहल, एसआर डीएवी, संत जेवियर और सेंट थॉमस स्कूल सहित अन्य स्कूलों में भी बंद के कारण कक्षाएं नहीं होने की जानकारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन स्कूलों में भी नहीं होंगी कक्षाएं

रांची के अन्य स्कूलों में मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल, सेवंथ स्टार एकेडमी, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ओडीएम सफायर स्कूल, जी एंड एच स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, लाला लाजपत राय स्कूल, नोवल किड्स प्ले स्कूल, यूरो किड्स मोरहाबादी एवं कांके, ड्रीमर डेन प्री स्कूल, कोलकाता पब्लिक स्कूल, सृजन वैली स्कूल, ईस्ट प्वाइंट स्कूल और सुरेंद्र नाथ स्कूल शामिल हैं।

हालांकि, अभिभावकों को अपने बच्चे के स्कूल की ओर से जारी आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है, क्योंकि बंद के दौरान स्कूलों का संचालन स्थानीय स्तर पर अलग-अलग हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

11 अगस्त को क्या-क्या रहेगा प्रभावित?

भाजपा के राज्यव्यापी बंद के कारण सड़क परिवहन, बाजार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना है। राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से भी विशेष सतर्कता बरती जा सकती है।छात्र आंदोलन के बाद भाजपा के बंद के ऐलान से झारखंड में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बंद के दौरान राज्य में स्थिति कैसी रहती है और सरकार की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।


 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *