बिहार में मंत्रियों की बल्ले बल्ले: 25 हजार वेतन से पहुंचा 65 हजार, सभी भत्ते में हुआ बेहिसाब इजाफा,जानिए अब कितना मिलेगा वेतन

Cabinet News: मंत्रियों की बल्ले बल्ले होने वाली है।मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा एक प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई जो चर्चा का विषय बन गई है। मंत्री से लेकर उपमंत्री तक सभी के वेतन, आतिथ्य, दैनिक भत्ते में कई गुना बढ़ोतरी की गई है।
बिहार में मंत्रियों को वेतन अब 25 हजार रुपया से सीधे 65 हजार रुपया पर स्वीकृति दी गई है, दैनिक भत्ता 1 हजार रुपया से 3,500 रुपया किया गया, साथ ही आतिथ्य भत्ता में भी काफी बढ़ोतरी की गई है।बिहार सरकार ने मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के वेतन-भत्ते में बड़ा संशोधन आदेश जारी किया है।

जानिए अब कितना मिलेगा वेतन
वेतन 25 हजार रुपया से बढ़कर 65 हजार रुपया प्रति माह
दैनिक भत्ता 1 हजार रुपया से बढ़ाकर ₹
3,500 रुपया प्रतिदिन
मंत्री का आतिथ्य भत्ता 18 हजार रुपया से बढ़कर 30 हजार रुपया
राज्य मंत्री का आतिथ्य भत्ता 17,500 रुपया से बढ़कर 29,500 रुपया
उप मंत्री का आतिथ्य भत्ता 17 हजार रुपया से बढ़कर 29 हजार रुपया
मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद वेतन, दैनिक भत्ता और आतिथ्य भत्ता में संशोधन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।












