close
LIVE UPDATE

झारखंड छुट्टी ब्रेकिंग: भीषण बारिश की वजह से स्कूलों में छुट्टी का आदेश, 12वी तक की कक्षाएं रहेगी बंद, पढ़िए परीक्षा को लेकर क्या है आदेश

Jharkhand School Closure Update: Schools ordered to close due to heavy rainfall; classes up to Grade 12 to remain suspended. Read the directives regarding exams.

रांची। झारखंड में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश की चेतावनी दी है। रांची जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 को रांची के सभी स्कूलों में कक्षाएं बंद रखने का आदेश जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 25 सितंबर को जारी विशेष मौसम बुलेटिन में रांची जिले के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इसमें तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बच्चों को खराब मौसम, जलभराव और बिजली गिरने जैसी संभावित घटनाओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। आदेश जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 34 के तहत जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

KG से 12वीं तक की कक्षाएं रहेंगी बंद

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीसी के आदेश के मुताबिक 26 सितंबर को रांची जिले के सभी स्कूलों में KG से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई बंद रहेगी। यह निर्देश सरकारी, सरकार से सहायता प्राप्त, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों पर भी लागू होगा।

 

हालांकि, छात्रों की छुट्टी के बावजूद सरकारी स्कूलों के शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी स्कूल में उपस्थित रहेंगे। उन्हें ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर नियमित उपस्थिति दर्ज करनी होगी। साथ ही स्कूलों में लंबित गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जरूरी परीक्षा पर प्रिंसिपल लेंगे फैसला

 

अगर किसी स्कूल में 26 सितंबर को पहले से कोई बोर्ड परीक्षा या आंतरिक परीक्षा निर्धारित है, तो उसके आयोजन या स्थगन का फैसला स्कूल के प्राचार्य अपने स्तर पर ले सकेंगे।

 

जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश का उल्लंघन करने वाले स्कूल या प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *