close
LIVE UPDATE

ब्रेकिंग: रसोई गैस (LPG) सिलेंडर महंगा, होली से पहले बड़ा झटका, आम जनता का घर चलाना हुआ मुश्किल

Breaking: LPG cylinders become more expensive, a major blow before Holi, making it difficult for the general public to run their households.

Today LPG Rate/1.3.26: होली से पहले 1 मार्च को LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) के रेट अपडेट में उपभोक्ताओं को होली से पहले ही महंगाई का झटका लगा है। कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दिल्ली से पटना तक करीब 28 से 31 रुपये का झटका लगा है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत कि बात यह है कि 14 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कॉमर्शियल सिलेंडर का मार्च ट्रेंड नहीं बदला। इस बार मार्च ने झटका दे ही दिया।

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शिलयल LPG सिलेंडर का दाम बढा दिया है. रेस्टोरेंट, होटल और छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ने की आशंका है. इस बढोतरी के साथ ही दिल्‍ली में अब 19 किलो वाला LPG सिलेंडर 1768.50 रुपये में मिलेगा. पहले इसका रेट 1740.50 रुपये था. इस तरह अब आपको 28 रुपये ज्‍यादा चुकाने होंगे.

अब कितने में मिलेंगे…

कोलकाता में अब 19 किलोग्राम वाले  रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1875.50 रुपये हो गई है. पहले यहां यह 1844.50 रुपये में मिल रहा था. इसी तरह मुंबई में नया रेट 1720.50 रुपये तय किया गया है. पहले रेट 1692 रुपये था. चेन्‍नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1899.50 रुपये से बढकर 1929 रुपये हो चुकी है.

घरेलू एलपीजी के रेट

भारत में इंडियन ऑयल के डेटा के आधार पर LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमतों की बात करें तो आज 14.2 किग्रा वाला रसोई गैस घरेलू सिलेंडर (LPG )दिल्ली में ₹853 में मिल रहा है। जबकि, पटना में इसकी कीमत ₹951 है। मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में मिल रहा है। कारगिल में ₹985.5, पुलवामा में ₹969, बागेश्वर में ₹890.5 का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *