close
LIVE UPDATE

छुट्टी ब्रेकिंग: होली पर चार दिन छुट्टी, राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, होली पर चार दिन रहेगी छुट्टी, सैलरी भी आज या कल तक खाते में एडवांस आ जायेगी

Holiday Breaking: Four days holiday on Holi, big announcement from the state government, four days holiday on Holi, salary will also be credited in advance to the account today or tomorrow.

होली पर सभी सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार ने बड़ी सहुलियत दे दी है। इस बार होली पर चार दिन छुट्टी रहेगी। यही नहीं होली से पहले वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। आउटसोर्सिंग, संविदा और सफाईकर्मियों को भी समय से वेतन देने के आदेश दिए गए हैं। प्रदेश में 2, 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा, जबकि 28 फरवरी को कार्यदिवस घोषित किया गया है।

Holi Good News/28.2.26: इस बार होली पर सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। छुट्टी से लेकर वेतन तक में सरकार ने कर्मचारियों को अच्छी खबर दी है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अफसरों को खास निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारियों का वेतन त्योहार से पूर्व उनके खातों में पहुंच जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेतन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग, संविदा और सफाईकर्मियों सहित सभी श्रेणी के कर्मियों को भी समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के समय वेतन में देरी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए इस विषय में विशेष सतर्कता बरती जाए।

सरकार ने होली के अवसर पर अवकाश को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की है। प्रदेश में 2, 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त 1 मार्च को रविवार होने के कारण कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा। हालांकि कार्य संतुलन बनाए रखने के लिए 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया गया है। इसके बदले 3 मार्च को सभी कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा।
धर्माचार्यों के अनुसार इस वर्ष 3 मार्च को चंद्र ग्रहण पड़ने के कारण होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। इस धार्मिक गणना को ध्यान में रखते हुए अवकाश की तिथियां निर्धारित की गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार का मानना है कि त्योहारों के दौरान कर्मचारियों को मानसिक सुकून और पारिवारिक समय मिलना चाहिए। समय पर वेतन मिलने से बाजारों में रौनक बढ़ेगी और खरीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। त्योहार के मौसम में वेतन भुगतान का समय पर होना न केवल कर्मचारियों के लिए राहत है, बल्कि व्यापारियों और छोटे कारोबारियों के लिए भी सकारात्मक संकेत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *