close
LIVE UPDATE

झारखंड-सांसद की बिगड़ी तबीयत: विजय जुलूस में मची अफरा-तफरी, सांसद अचानक हुए बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती, डाक्टरों ने दिया ये अपडेट

Jharkhand MP's health deteriorates: Chaos erupts during victory procession, MP suddenly faints, hospitalized, doctors provide update

मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पलामू सांसद विष्णुदयाल राम अचानक बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि गर्मी और पूर्व स्वास्थ्य समस्या के कारण वे अचेत हुए थे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
________________________________________
पलामू। पलामू में शनिवार को मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर के विजय जुलूस के दौरान हड़कंप मच गया। विजय जुलूस में शामिल पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम बेहोश हो गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को स्थिर बताया।दरअसल, नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर की जीत के बाद शनिवार को भव्य विजय जुलूस निकाला गया था।

विजय जुलूस पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मुख्य बाजार क्षेत्र में पहुंचा था। इस दौरान सांसद विष्णुदयाल राम खुली जीप में सवार होकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। तेज धूप और भीड़भाड़ के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद जुलूस में मौजूद उनकी बेटी स्मिता आनंद तथा भाजपा के अन्य नेताओं ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि अत्यधिक गर्मी और पूर्व से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या के कारण वे अचेत हुए थे। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और घबराने की कोई बात नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे अपने आवास लौट गए। बताया जा रहा है कि सांसद की पहले से तबीयत कुछ खराब थी, इसके बावजूद वे विजय जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अब उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

गौरतलब है कि विष्णुदयाल राम 2014 में डीजीपी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उसी वर्ष वे पलामू लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की।इस घटना के बाद समर्थकों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया था, लेकिन डॉक्टरों द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद राहत की सांस ली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *