Railway News: झारखंड-बिहार के लोगों का इस बार दुर्गापूजा का मजा हुआ किरकिरा, रेलवे के एक फैसले से बढ़ गयी टेंशन, टिकट लेने से पहले पढ़िये ये जरूरी खबर
Railway News: दुर्गापूजा से पहले विकास कार्यों के कारण 16 एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी, जबकि 10 ट्रेनों का रूट बदला गया है। देखें पूरी लिस्ट।

रांची। इस बार दुर्गापूजा में बिहार-झारखंड के कई लोग शायद ही अपने घर लौट पायें। रेलवे के एक फैसले ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। दुर्गापूजा से पहले झारखंड और बिहार के रेल यात्रियों को रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन में चल रहे विकास कार्यों के चलते 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर 16 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
रेलवे के इस फैसले का असर टाटानगर, रांची, राउरकेला, जयनगर, थावे, कटिहार, पटना, गोरखपुर और बिलासपुर समेत कई शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। ऐसे में दुर्गापूजा के दौरान यात्रा की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए ट्रेन का स्टेटस पहले ही चेक करना जरूरी होगा।
16 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रहेंगी रद्द
विकास कार्यों के कारण प्रभावित ट्रेनों में टाटानगर-जयनगर, टाटानगर-थावे, टाटानगर-कटिहार, राउरकेला-जयनगर और रांची-गोरखपुर जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।
रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची
• 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस – 1 और 3 अक्टूबर
• 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस – 2 अक्टूबर
• 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस – 3 अक्टूबर
• 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस – 29 सितंबर, 1 और 2 अक्टूबर
• 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस – 1, 3 और 4 अक्टूबर
• 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस – 30 सितंबर और 3 अक्टूबर
• 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस – 2 और 5 अक्टूबर
• 18405 पुरी-पटना एक्सप्रेस – 26 सितंबर
• 18406 पटना-पुरी एक्सप्रेस – 27 सितंबर
• 18419 पुरी-जयनगर एक्सप्रेस – 1 अक्टूबर
• 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस – 3 अक्टूबर
• 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस – 25 सितंबर और 2 अक्टूबर
• 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस – 26 सितंबर और 3 अक्टूबर
• 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस – 25 सितंबर और 2 अक्टूबर
• 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस – 26 सितंबर और 3 अक्टूबर
10 एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा रूट
कुछ ट्रेनों को रद्द करने के बजाय रेलवे ने उन्हें परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में पटना-हटिया, हटिया-पटना, पूर्णिया कोर्ट-हटिया और संबलपुर-गोरखपुर जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
• 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस – 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर।
• 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस – 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर।
• 17007 चरलापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस – 26 और 29 सितंबर को किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर।
• 17008 दरभंगा-चरलापल्ली एक्सप्रेस – 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर।
• 18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस – 3 अक्टूबर को बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल-झाझा होकर।
• 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस – 22, 25, 27, 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को झाझा-किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर होकर।
• 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस – 2, 3 और 4 अक्टूबर को खगड़िया-मुंगेर-जमालपुर-किऊल-नवादा-बंधुआ होकर।
• 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस – 2, 3 और 4 अक्टूबर को बंधुआ-नवादा-किऊल-जमालपुर-मुंगेर-खगड़िया होकर।
• 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस – 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर।
• 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस – 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर।
दुर्गापूजा में बढ़ सकती है यात्रियों की परेशानी
दुर्गापूजा के दौरान झारखंड और बिहार के बीच ट्रेनों में पहले से ही यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे समय में प्रमुख ट्रेनों के रद्द होने और कुछ ट्रेनों के रूट बदलने से यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों और मार्गों की तलाश करनी पड़ सकती है।
खासकर रांची, टाटानगर, राउरकेला, जयनगर, पटना, गोरखपुर और बिलासपुर की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए। रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तारीखों पर प्रभावित रहेगा।












