Jharkhand News: सिल्ली अंचल में ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन रंगेहाथ गिरफ्तार

रांची/सिल्ली: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। इसी कड़ी में रांची जिले के सिल्ली अंचल कार्यालय में पदस्थापित एक अमीन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
मालूम हो ACB को शिकायत मिली की सिल्ली अंचल का अमीन विनोद लोहरा जमीन मापी के लिए दो लाख रुपये और चार डिस्मिल जमीन की डिमांड की है. लिखित शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को उसे 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.गिरफ़्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के अनुसार, जमीन की मापी के नाम पर अमीन द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत ACB तक पहुंची थी। शिकायत के सत्यापन के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई की और 50 हजार रुपये लेते अमीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
सिल्ली से रांची ACB कार्यालय लाया गया
गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम अमीन को सिल्ली से रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालय लेकर पहुंची। यहां उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। ACB की कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
पूछताछ के बाद कोर्ट में होगी पेशी
ACB कार्यालय में पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अमीन को अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत के आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया होगी।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
पहले भी सिल्ली अंचल के अमीन को एजेंसी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. फरवरी 2026 में आमीन गणेश महतो को आठ हजार रुपये घुस लेते पकड़ा गया था. जमीन के मापी के बाद रिपोर्ट और नक्सा के लिए पैसे की डिमांड की थी.












