IBPS Clerk 2026: आवेदन का आखिरी मौका कल, 28 अगस्त तक भरें फॉर्म; 11,403 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में Prelims
IBPS Clerk 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल 28 अगस्त है। 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क, योग्यता, परीक्षा तारीख और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देखें।

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद जरूरी खबर है। IBPS Clerk/Customer Service Associate XVI भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख में बस कुछ ही घंटे का वक्त बचा है। उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास आवेदन करने के लिए कल तक का ही मौका है।
दरअसल IBPS KR इस भर्ती के जरिए देशभर के विभिन्न बैंकों में 11,403 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना होगा। IBPS के शेड्यूल के अनुसार Prelims परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
कल है IBPS Clerk 2026 आवेदन की आखिरी तारीख
IBPS ने Clerk यानी Customer Service Associate (CSA) XVI भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 कर दी थी। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त निर्धारित थी। तारीख बढ़ने के बाद उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिला है, लेकिन अब आवेदन की अंतिम समय सीमा बेहद करीब है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम दिन का इंतजार न करें। वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
30 अगस्त तक करेक्शन का मौका
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन में निर्धारित जानकारी में सुधार करने का मौका मिलेगा। करेक्शन विंडो 30 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी। वहीं, उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकेंगे।
11,403 पदों पर होगी भर्ती
IBPS Clerk/CSA XVI भर्ती के जरिए कुल 11,403 रिक्त पदों को भरा जाना है। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अवसर है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।SC, ST, OBC, PwBD और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की सामान्य जानकारी और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
IBPS Clerk 2026 के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार निर्धारित है।
• General/OBC/EWS: 850 रुपये
• SC/ST/PwBD/अन्य पात्र आरक्षित वर्ग: 175 रुपये
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
कब होगी IBPS Clerk Prelims परीक्षा?
IBPS Clerk 2026 भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। इसके बाद Prelims में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
मुख्य परीक्षा: 27 दिसंबर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट: मार्च 2027 में प्रस्तावित
चयन प्रक्रिया में Prelims और Mains परीक्षा शामिल होगी। अंतिम चयन के लिए मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा।
ऐसे भरें IBPS Clerk 2026 का फॉर्म
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद CRP Clerks/Customer Service Associate XVI भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।इसके बाद New Registration के जरिए रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।अंत में अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ध्यान रखें—कल आखिरी मौका
IBPS Clerk 2026 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त की अंतिम तारीख से पहले अपना फॉर्म जरूर भर दें। अंतिम दिन आवेदन करने पर वेबसाइट पर तकनीकी परेशानी होने की स्थिति में मौका हाथ से निकल सकता है।












