पटवारी की पिटाई: बाथरुम में नहा रही थी छात्रा, चुपके से पटवारी ने बना लिया वीडियो, लोगों ने कपड़े फाड़कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Patwari beaten: Student was taking a bath in the bathroom, Patwari secretly made a video, people tore her clothes and chased her and beat her.

पटवारी पर अपने ही घर में किराए से रह रही 11वीं की छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को भीड़ से बचाकर पुलिस हिरासत में लिया गया।
________________________________________
Crime News /2.3.26: भरोसे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पटवारी पर अपने ही मकान में किराए से रह रही नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ का है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है और पढ़ाई के सिलसिले में आरोपी पटवारी महेश साहू के मकान में किराए पर रह रही थी। शनिवार सुबह वह परीक्षा देने से पहले घर के बाथरूम में नहाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मकान मालिक महेश साहू ने बाथरूम के दरवाजे के ऊपर लगी जाली से मोबाइल फोन के जरिए उसका वीडियो बना लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक नहीं, बल्कि दो-तीन वीडियो क्लिप रिकॉर्ड किए।
घटना के बाद छात्रा परीक्षा केंद्र पहुंची। वहां उसने अपनी सहेलियों को पूरी बात बताई। सहेलियों की सलाह पर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार रात परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी का मोबाइल फोन चेक किया। बताया जा रहा है कि बाथरूम वीडियो को डिलीट कर दिया गया था, लेकिन मोबाइल के रीसायकल बिन में नहाते समय का वीडियो और कुछ अन्य क्लिप्स भी बरामद हुए।
मामला सामने आते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग आरोपी के घर के बाहर जमा हो गए और उसके साथ मारपीट की। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके कपड़े तक फट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई।
थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी महेश साहू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही अन्य संभावित पीड़िताओं के संबंध में भी जांच की जा रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि 50 वर्षीय महेश साहू के घर में आसपास के गांवों से आई कई छात्राएं किराए पर रहकर पढ़ाई करती थीं। करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी राजस्थान के छबड़ा स्थित रिश्तेदारों के यहां गई हुई थी, जिससे वह घर में अकेला रह रहा था।








