37 पुलिसकर्मी सस्पेंड: होली की ड्यूटी से लापता हो गये पुलिसकर्मी, एक साथ 37 पुलिसकर्मियों पर सस्पेंशन की गाज, विभागीय जांच की भी गिर सकती है गाज..
37 policemen suspended: Policemen went missing from Holi duty, 37 policemen have been suspended simultaneously, and a departmental inquiry is also possible.

Police Suspend/4.3.26 : होली के पहले पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। होली के दौरान लगायी गयी ड्यूटी से गायब तीन दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। पूरी घटना बिहार के मोतिहारी जिले की है। बताया जा रहा है कि बिहार में होली के दौरान ड्यूटी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन वो ड्यूटी से बिना कोई कारण बताये गायब हो गये।
इधर, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। इस संबंध में मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने ड्यूटी से अचानक गायब पाए गए 37 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, होली को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी और सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें अनिवार्य रूप से ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया था।
इसके बावजूद 37 पुलिसकर्मी बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से सभी अनुपस्थित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। होली के पहले ड्यूटी से इस तरह से गायब हो जाने के कृत्य को बहुत ही गंभीर माना जाता है।
माना जा रहा है कि सस्पेंशन के साथ ही इन अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई भी शुरू हो सकती है। वहीं, एसपी ने अपने आदेश से साफ कर दिया है कि इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं कियाजायेगा। वहीं पुलिस महकमें में एक साथ 37 पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन की खबर पर हड़कंप मचा हुआ है।

img 20260304 wa0013 
img 20260304 wa0014











