close
LIVE UPDATE

झारखंड-थाना प्रभारी सस्पेंड: बदमाशों के खिलाफ नहीं कर रहे थे कार्रवाई, शिकायत पर DIG ने दिया सस्पेंड करने का आदेश, इन्हें दी गयी नयी जिम्मेदारी

Jharkhand: Station in-charge suspended: Failing to take action against criminals, DIG orders suspension following complaint, new responsibilities given to him

लापरवाही के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। कोल्हान डीआईजी के आदेश पर जुगसलाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कुख्यात अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ कार्रवाई में नरमी बरतने का आरोप है। व्यापारियों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। उनकी जगह पटमदा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी को जुगसलाई का नया प्रभारी बनाया गया है।
________________________________________

जमशेदपुर। कानून व्यवस्था में लापरवाही मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। कोल्हान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। कोल्हान डीआईजी के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर ने कुख्यात अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की और उसके प्रति नरम रवैया अपनाया।

दरअसल जुगसलाई क्षेत्र के कई व्यापारियों ने कोल्हान डीआईजी से शिकायत की थी कि अपराधी मनीष सिंह उनसे रंगदारी की मांग कर रहा है। रंगदारी नहीं देने पर वह व्यापारियों को डरा-धमका रहा था। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने पहले इस मामले की शिकायत जुगसलाई थाना प्रभारी से की थी, लेकिन थाना स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापारियों ने उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद कोल्हान डीआईजी ने पूरे मामले की समीक्षा की। बताया जाता है कि इस बीच एसएसपी ने भी थाना प्रभारी को अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी के बाद इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।

निलंबन आदेश में डीआईजी ने इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का भी निर्देश दिया है। जांच में यह देखा जाएगा कि क्या उन्होंने जानबूझकर कार्रवाई में लापरवाही बरती या किसी अन्य कारण से कठोर कदम नहीं उठाए। विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पटमदा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी को जुगसलाई थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है। नए थाना प्रभारी को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों में राहत की भावना देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *