close
LIVE UPDATE

14 दिन छुट्टी : ध्यान दें! अप्रैल महीने में 14 दिन बैंक रहेंगे बैंक, RBI की छुट्टी कैलेंडर जानिये किस-किस तारीख को रहेगी छुट्टी, निपटाना होगा फटाफट काम…

14 Days of Holidays: Attention! Banks will remain closed for 14 days in the month of April. Check the RBI holiday calendar to see exactly which dates are holidays—you will need to complete your banking tasks promptly.

अप्रैल महीने में लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। अगले महीने देशभर में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे-चौथे शनिवार और विभिन्न त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। जाहिर है बैंक बंद रहने से ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी होगी।
________________________________________
Bank Holiday In April: नये महीने की शुरुआत होने वाली है। अप्रैल महीने में बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार अप्रैल 2026 में देशभर के बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश, विभिन्न राज्यों के प्रमुख त्योहार, रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल हैं।

आपको बता दें कि अप्रैल महीने की शुरुआत में ही बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। 1 अप्रैल को वार्षिक खाता बंद (Annual Closing) के कारण कई बैंक सीमित सेवाओं के साथ काम करते हैं। इसके बाद 2 अप्रैल को मौंडी थर्सडे और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

यही नहीं अप्रैल महीने में रविवार की छुट्टियां 5, 12, 19 और 26 तारीख को पड़ रही हैं। इसके अलावा, 11 अप्रैल को दूसरा शनिवार और 25 अप्रैल को चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। यह नियम सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंकों पर लागू होता है।

अप्रैल महीने के मध्य में भी कई महत्वपूर्ण अवसरों के कारण बैंक बंद रहेंगे। 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महा विषुव संक्रांति, बैसाखी और बोहाग बिहू जैसे बड़े त्योहारों के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 15 अप्रैल को बंगाली नववर्ष, विशु और हिमाचल दिवस जैसे क्षेत्रीय पर्वों के कारण भी कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
इसी तरह 16 अप्रैल को बोहाग बिहू, 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया और बसव जयंती, तथा 21 अप्रैल को गरिया पूजा के अवसर पर भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यह सभी छुट्टियां स्थानीय स्तर पर लागू होती हैं और पूरे देश में एक साथ प्रभावी नहीं होतीं।

ग्राहकों को इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लेने चाहिए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होतीं।

कई अवकाश राज्य-विशेष होते हैं, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित बैंक शाखा की छुट्टियों की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें।अप्रैल 2026 में बैंक छुट्टियों की यह लंबी सूची यह संकेत देती है कि ग्राहकों को अपनी वित्तीय योजना और लेन-देन को लेकर पहले से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *