close
LIVE UPDATE

झारखंड में JTET का विज्ञापन जारी: जैक ने जारी किया जेटेट का नोटफिकेशन, जानिये कैसा है सिलेबस, 21 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन…

JTET Advertisement Released in Jharkhand: JAC Issues JTET Notification—Check Out the Syllabus; Applications Begin April 21...

जेटेट (JTET ) 2026 के लिए नई नियमावली जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी, लेकिन क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से उर्दू, भोजपुरी और मगही को बाहर रखने पर विवाद खड़ा हो गया है।
________________________________________
JTET NOTIFICATION And SYLLABUS/28.3.26 :  झारखंड सरकार ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 के आयोजन को लेकर नई नियमावली का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही झारखंड अधिविद्य परिषद ने आवेदन प्रक्रिया भी शुरू करने की घोषणा कर दी है। हालांकि, JTET में इस बार नियमावली में क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

जैक द्वारा जारी विज्ञापन (24/2026) के अनुसार, जेटेट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2026 से 21 मई 2026 तक भरे जा सकेंगे। खास बात यह है कि वर्ष 2024 में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को इस बार दोबारा आवेदन करना होगा, हालांकि उन्हें आवेदन शुल्क दोबारा नहीं देना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा के दो स्तर

JTET 2026 परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी:
• प्राथमिक स्तर: कक्षा 1 से 5 तक
• उच्च प्राथमिक स्तर: कक्षा 6 से 8 तक
अभ्यर्थियों को दोनों स्तर की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति दी गई है। प्रत्येक परीक्षा के लिए 2.5 घंटे (ढाई घंटे) का समय निर्धारित किया गया है। वहीं दृष्टिबाधित और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न और न्यूनतम अंक

यह परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव (बहुविकल्पीय) होगी। पास होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं:
• सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 60%
• अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 55%
• अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह: 52%

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर ये है स्थिति

JTET की नई नियमावली में सबसे ज्यादा चर्चा क्षेत्रीय भाषाओं की सूची को लेकर हो रही है। इस बार उर्दू, भोजपुरी और मगही जैसी भाषाओं को सूची में शामिल नहीं किया गया है, जबकि बांग्ला, उड़िया और भूमिज को स्थान दिया गया है। इस फैसले से कई अभ्यर्थियों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि झारखंड जैसे बहुभाषी राज्य में कुछ प्रमुख भाषाओं को बाहर रखना विवाद को जन्म दे सकता है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज होने की संभावना है।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

जैक ने स्पष्ट किया है कि JTET  के सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने पर आवेदन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीचे लिंक को टच कर देखें JTET  का सिलेबस और पूरी जानकारी

2026_JHTET_SYLLABUS

2026_JHTET_PRESS_ADV

2026_JHTET_NOTIFICATION

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *