JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर-की पर बड़ा अपडेट, 1 से 3 दिसंबर तक तैयार होगी आंसर की, जानें कब होगा अपलोड, कब मिलेगा आपत्ति का मौका
JTET 2026 की प्रारंभिक आंसर-की तैयार करने की प्रक्रिया शुरू। JAC ने 1 से 3 दिसंबर तक विशेषज्ञ समितियों को समय दिया है। 10 दिसंबर तक जारी हो सकती है उत्तर कुंजी।

JTET 2026 Answer Key: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। परीक्षा के बाद अब उम्मीदवारों की नजर प्रारंभिक उत्तर कुंजी यानी आंसर-की पर टिकी है। झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) ने आंसर-की तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 1 से 3 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।
दी गयी जानकारी के मुताबिक विषयवार विशेषज्ञ समितियां प्रश्नों के सही उत्तर तैयार करेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि JTET 2026 की प्रारंभिक आंसर-की 10 दिसंबर तक जारी हो सकती है। इसके बाद अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा।
JTET 2026 Answer Key: 1 से 3 दिसंबर तक चलेगी तैयारी
झारखंड अधिविद्य परिषद् ने प्रारंभिक उत्तर कुंजी तैयार करने के लिए विशेष तैयारी की है। इसके तहत अलग-अलग विषयों के लिए विशेषज्ञ समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों में JCERT, जिला शिक्षा पदाधिकारी और महाविद्यालय स्तर से नामित अनुभवी शिक्षक एवं विषय विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं।
परिषद् ने संबंधित शिक्षकों और विशेषज्ञों को 1 से 3 दिसंबर तक परिषद् कार्यालय में योगदान देने के लिए विरमित करने का निर्देश दिया है। इनकी जिम्मेदारी JTET परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सही उत्तरों का निर्धारण करना होगा।
10 दिसंबर तक जारी हो सकती है JTET की प्रारंभिक आंसर-की
JTET 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि प्रारंभिक उत्तर कुंजी 10 दिसंबर तक जारी होने की संभावना है। हालांकि, यह संभावित तारीख है। परिषद् की ओर से अंतिम प्रकाशन तिथि की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्रों के उत्तर का मिलान कर सकेंगे। इससे उन्हें परीक्षा में संभावित प्रदर्शन और प्राप्त होने वाले अंकों का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।
आंसर-की जारी होने के बाद मिलेगा आपत्ति दर्ज करने का मौका
प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को किसी उत्तर पर असहमति होने की स्थिति में आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा।यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति और उसके समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत कर सकेगा। इसके बाद विशेषज्ञ समितियां प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करेंगी।
फाइनल आंसर-की के बाद आएगा JTET 2026 का रिजल्ट
JTET 2026 की मूल्यांकन प्रक्रिया में प्रारंभिक उत्तर कुंजी और आपत्तियों का निराकरण महत्वपूर्ण चरण है। आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर अभ्यर्थियों की OMR शीट का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
JTET अभ्यर्थी इन अपडेट पर रखें नजर
• 1 से 3 दिसंबर: प्रारंभिक उत्तर कुंजी तैयार करने की प्रक्रिया।
• 10 दिसंबर तक: प्रारंभिक आंसर-की जारी होने की संभावित तारीख।
• आंसर-की जारी होने के बाद: अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का मौका।
• आपत्तियों के निराकरण के बाद: फाइनल आंसर-की जारी होगी।
• अंतिम चरण: OMR शीट का मूल्यांकन और JTET 2026 का रिजल्ट।
फिलहाल झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को प्रारंभिक उत्तर कुंजी का इंतजार है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।












