close
LIVE UPDATE

ठंड का बढ़ता कहर: 8वीं कक्षा तक के सभी School और कोचिंग संस्थान 11 जनवरी तक बंद, DM ने नए फरमान के साथ जारी किया आदेश, पढ़ें क्या लिखा है पत्र में…

Increasing cold wave: All schools and coaching institutes up to class 8 closed until January 11, DM issued order with new decree, read what is written in the letter...

School  News(08 जनवरी 2026):प्रदेश भर में ठंड और कुहासा का कहर जारी है।एक ओर दिनभर सूर्य की रोशनी दिखाई नहीं देती है दूसरी ओर  ठंड पूरे परवान पर है।ठंड के कारण सर्दी खांसी तो आम हो गई हैं वहीं जनजीवन भी थम सा गया है।ऐसे में पूर्व में जारी आदेश की अवधि समाप्त होने के साथ ही नए आदेश जारी किए गए है।

 अररिया जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), पटना से प्राप्त चेतावनी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, जिला दण्डाधिकारी (DM) श्री विनोद दूहन ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है आदेश?

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश (ज्ञापांक 54) के अनुसार, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों सहित कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 11 जनवरी 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगी। यह निर्णय भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बड़ी कक्षाओं के लिए बदला समय

कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए School खुले रहेंगे, लेकिन उनके समय में बदलाव किया गया है। अब ये कक्षाएं पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे के बीच ही संचालित की जा सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश की मुख्य बातें:

  • अवधि: प्रतिबंध 11 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा।
  • दायरा: सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी और सभी कोचिंग संस्थान।
  • आंगनबाड़ी: बच्चों को गर्म भोजन देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक खुलेंगे।
  • बोर्ड परीक्षा: प्री-बोर्ड या बोर्ड परीक्षा के लिए चलाई जा रही विशेष कक्षाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।
  • शिक्षक/कर्मी: यह आदेश केवल शैक्षणिक गतिविधियों (छात्रों) पर लागू है। स्कूल के कार्यालय और प्रशासनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।

​जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

img 20260108 wa0011 - Image generated by AI for representational purposes.
img 20260108 wa0011 – Image generated by AI for representational purposes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *