close
LIVE UPDATE

प्रेमी बैठ गया छाती पर, पत्नी ने प्राइवेट पार्ट को दबा-दबाकर मार डाला, प्यार में बौरायी पत्नी ने किया ऐसा कांड, पुलिस का भी सर चकराया

Crime News : प्रेमी बैठ गया छाती पर और बीबी ने प्राईवेट पार्ट को दबाकर पति को मार डाला। अवैध रिश्ते का बेहद ही दर्दनाक अंजाम सामने आया है। पुलिस ने हत्या के मामले पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला हरियाणा के सोनीपत जिले की है। कामी रोड इलाके में चौकीदार की मौत की गुत्थी सुलझ गयी है।

जानकारी के मुताबिक कामी रोड क्षेत्र में स्थित एक गार्डन में चौकीदारी करने वाले व्यक्ति की हत्या हो गयी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्या के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ही मुख्य साजिशकर्ता थी, जिसने अपने पति के दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान गांव ककाना निवासी रामकिशन के रूप में हुई है। रामकिशन पिछले करीब एक वर्ष से कामी रोड पर स्थित एक गार्डन में चौकीदार के रूप में कार्यरत था। वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ उसी गार्डन परिसर में रह रहा था। कुछ दिन पहले रामकिशन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पहले यह मामला सामान्य मौत का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की परिस्थितियों ने पुलिस को संदेह में डाल दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी सरिता से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जो तथ्य सामने आए, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, सरिता ने कबूल किया कि उसके अपने पति के दोस्त सतपाल के साथ अवैध और मधुर संबंध थे। दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं, जिसकी जानकारी रामकिशन को हो गई थी। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और तनाव रहता था। आरोपी महिला ने बताया कि रामकिशन इस बात को लेकर उसे लगातार परेशान करता था, जिससे वह तंग आ चुकी थी।
इसी तनाव और अवैध संबंधों के चलते सरिता और सतपाल ने रामकिशन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दिन सतपाल गार्डन परिसर में मौजूद था। योजना के अनुसार, जब रामकिशन सो रहा था, तब सतपाल उसके सीने पर बैठ गया, ताकि वह हिल न सके। इसी दौरान पत्नी सरिता ने उसके प्राइवेट पार्ट को दबाकर उसकी सांस रोक दी, जिससे रामकिशन की मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *