मां का न्यूड फोटो भेज दिया ब्वायफ्रेंड को: बेटी ने मां व मौसी की आपत्तिजनक फोटो ब्वायफ्रेंड को भेजी, बेटी के खिलाफ मां ने दर्ज करायी FIR, प्रेमी संग बेटी फरार
Sent mother's nude photo to boyfriend: Daughter sent objectionable photos of mother and aunt to boyfriend, mother filed FIR against daughter, daughter absconded with lover

एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी ही 23 वर्षीय बेटी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि बेटी ने बिना अनुमति मां और मौसी की प्राइवेट फोटो और वीडियो को वायरल कर दिया है। ये फोटो वीडियो बेटी ने अपने प्रेमी को भेजा था। पुलिस ने इसे साइबर अपराध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
________________________________________
Crime News : रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 49 साल की महिला ने अपनी ही बेटी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 23 साल की बेटी ने अपनी मां और मौसी की प्राइवेट फोटो और वीडियो को वायरल कर दिया। बेटी ने प्रेमी को मां और मौसी की आपत्तिजनक फोटो शेयर किया है।
आजकल के स्मार्टफोन के जमाने में बच्चे अपने माता-पिता को धोखा दे रहे हैं। यह कोई ऑनलाइन गेम का मामला नहीं है, बल्कि एक 23 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर अपनी मां और दादी की न्यूड तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करके उसे व्हाट्सएप पर भेज दिए। यह लड़की बेंगलुरु के मैसूर रोड की रहने वाली है।
युवती ने करीब एक साल पहले पढ़ाई और करियर का हवाला देते हुए अपने माता-पिता से स्मार्टफोन की मांग की थी। परिवार ने भरोसा करते हुए उसे मोबाइल दिला दिया। शुरुआती कुछ महीनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में मां ने बेटी को एक अनजान युवक से वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा। इस पर शक होने लगा और जब परिवार ने पूछताछ की तो बेटी टालमटोल करने लगी। उसने न तो युवक के बारे में साफ जानकारी दी और न ही फोन का पासवर्ड साझा किया।
काफी प्रयासों के बाद जब परिवार ने बेटी का फोन चेक किया, तो वे हैरान रह गए। मां का दावा है कि फोन में उनकी अपनी और एक अन्य महिला रिश्तेदार की निजी तस्वीरें और वीडियो मौजूद थे, जो उनकी जानकारी और अनुमति के बिना लिए गए थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवती ने अपनी मौसी की नहाते समय की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए और उन्हें अपने कथित प्रेमी के साथ साझा किया।
पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का प्रेमी वरुण उर्फ गिरिधर है, जिससे उसकी मुलाकात ऑनलाइन हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत और संबंधों की शुरुआत हुई। व्हाट्सएप चैट के आधार पर परिवार का आरोप है कि युवक लगातार युवती पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो भेजने का दबाव बना रहा था। इससे पूरे परिवार, खासकर महिलाओं में भय और मानसिक तनाव का माहौल बन गया।
जब इस मामले को लेकर परिवार में विवाद बढ़ा, तो परिजनों ने बेटी को समझाने और आरोपी युवक से संपर्क तोड़ने की कोशिश की। लेकिन बात और बिगड़ती चली गई। कुछ समय बाद युवती घर छोड़कर चली गई और बाद में जानकारी मिली कि उसने उसी युवक से शादी कर ली है।महिला ने अपनी और परिवार की अन्य महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए 5 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने इस मामले को साइबर अपराध के तहत दर्ज किया है। सूचना प्रौद्योगिकी कानून और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती और उसके पति दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।









