”होटल ‘आश्रय’ बना अय्याशी का अड्डा? होटल में चल रही ‘रंगीन महफिल’ और Sex रैकेट की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा … तो कई जोड़े मिले आपत्तिजनक हालत में
"Has Hotel 'Aashray' become a den of debauchery? Police raided the hotel on the complaint of a "colorful gathering" and sex racket... and several couples were found in objectionable condition, causing an uproar."

धनबाद /13.2.26: कतरास थाना क्षेत्र के मान सिंह करवा मुरना स्थित ‘आश्रय’ होटल शुक्रवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। होटल में कथित तौर पर चल रही अनैतिक गतिविधियों और Sex रैकेट के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने न केवल होटल का घेराव किया, बल्कि कतरास–बाघमारा मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब छह महीनों से होटल की आड़ में Sex रैकेट संचालित किया जा रहा था.
6 महीने से चल रहा था गंदा खेल, छात्र हो रहे थे प्रभावित
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह महीनों से होटल की आड़ में Sex व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार:
- प्रतिदिन संदिग्ध युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रहता था।
- होटल की इन गतिविधियों का बुरा असर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा था।
- पूर्व में पुलिस को लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी।
पुलिसिया कार्रवाई: आधा दर्जन हिरासत में, लैपटॉप और बाइक जब्त
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए:
- होटल संचालक को हिरासत में ले लिया है।
- परिसर से आधा दर्जन युवक-युवतियों को पकड़ा गया है, जिन्हें पूछताछ के लिए बाघमारा महिला थाना भेजा गया।
- मौके से तीन मोटरसाइकिल, एक लैपटॉप, जेरॉक्स मशीन और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
”होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पहले भी मिली थी, तब जांच में दस्तावेज सामान्य पाए गए थे। हालांकि, ताजा घटनाक्रम के बाद संचालक और अन्य को हिरासत में लेकर उम्र का सत्यापन किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
— आसित कुमार, थाना प्रभारी, कतरास
ग्रामीणों की मांग: होटल हो ‘सील’
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक होटल को पूरी तरह सील नहीं किया जाता और संचालक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध शांत नहीं होगा। पुलिस के आश्वासन और काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटाया जा सका।
- फिलहाल, पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है और होटल के रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं। वरीय अधिकारियों को भी मामले की विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है।









