close
LIVE UPDATE

नेताजी का आपत्तिजनक VIDEO वायरल: रात में लड़की के साथ गेंहू के खेत में धराये….VIDEO बनते देख मुंह छुपाकर भागे, लड़की ने तो…

Politician's Objectionable Video Goes Viral: Caught Red-Handed with a Woman in a Wheat Field at Night... Fled Covering His Face Upon Realizing He Was Being Filmed—And As for the Woman...

जदयू नेता का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रात के अंधेरे में वो एक लड़की के साथ पकड़ाये हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के करीब इस नेता ने इसे साजिश बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
________________________________________
Gama Singh Viral Video : मुख्यमंत्री के एक करीबी नेता का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर जिस व्यक्ति की पहचान की जा रही है, वह जनता दल यूनाईटेड यानि जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह बताए जा रहे हैं। पूरा मामला बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा क्षेत्र का है। VIRAL VIDEO में जिस तरह का माजरा कैद हुआ है, उसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिये हैं।

क्या है VIRAL वीडियो में

वायरल फुटेज में एक युवती घबराई हुई अवस्था में खेतों की ओर भागती नजर आ रही है, जबकि एक व्यक्ति भी तेजी से वहां से निकलने की कोशिश करता दिख रहा है। वीडियो बना रहे कुछ युवक दावा कर रहे हैं कि उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद वे वीडियो बनाने लगे और पकड़े जाने के डर से दोनों भागने लगे। यह वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेताजी ने आरोपों को किया खारिज

हालांकि, इस पूरे मामले पर जदयू नेता बलिराम सिंह ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है, जो उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह के वीडियो को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। सिंह के अनुसार, वे खेत से गेहूं की कटाई कर लौट रहे थे, तभी एक घबराई हुई युवती उनके पास आई और मदद की गुहार लगाई।

नेता का दावा है कि कुछ युवक उस युवती का वीडियो बना रहे थे और उसे परेशान कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने युवती की मदद की और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। उन्होंने यह भी कहा कि बिना सच्चाई जाने इस वीडियो को वायरल करना उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़की ने लगाया छेड़खानी का आरोप

दूसरी ओर, वीडियो में दिख रही युवती का बयान भी सामने आया है। उसने बताया कि वह बाजार से लौट रही थी, तभी सुनसान इलाके में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। युवती के अनुसार, वह उनसे बचने के लिए भाग रही थी, तभी गामा सिंह वहां पहुंचे और उसे बचाया। उसने यह भी कहा कि यदि वे समय पर नहीं पहुंचते, तो उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि युवती वीडियो बना रहे युवकों को रोकने की कोशिश कर रही है और एक समय पर वह चप्पल उठाकर उन्हें मारने का प्रयास करती है। वहीं, नेता भी अपना चेहरा ढंकते नजर आते हैं और युवती को वहां से निकलने की सलाह देते हैं।फिलहाल, इस पूरे मामले में सच्चाई क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिहार पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन सतर्क है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *