close
LIVE UPDATE

DSP की नौकरानी करोड़पति: 35 लाख की कार से आती थी झाड़ू-पोछा करने, लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और बेशुमार कैश…खुलासे के बाद फटी रह गयी अफसरों की भी आंखें…

DSP's Maid is a Millionaire: She Arrived in a ₹35 Lakh Car to Sweep and Mop—A Life of Luxury, a Thar, a Bungalow, and Heaps of Cash... Officers Were Left Stunned After the Revelations.

DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति मामले में नया मोड़ सामने आया है। जांच के दौरान उनकी नौकरानी भी करोड़पति मिली है। नौकरानी की करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल ने भी जांच एजेंसी को भी चौका दिया है। जानकारी मिली है कि डीएसपी की नौकरानी कार से काम करने आती थी, जिस कार से वो आती थी, उसकी कीमत 35 लाख रुपये थी।
________________________________________
DSP Gautam Kuamr। DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस बहुचर्चित मामले में अब एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है, जिसने जांच को नई दिशा दे दी है। पूरा मामला बिहार के किशनगंज जिले का है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, DSP के घर की नौकरानी पारो की लाइफस्टाइल ने सभी को हैरान कर दिया है। आमतौर पर साधारण जीवन जीने वाली नौकरानियों से उलट नौकरानी पारो की लाइफस्टाइल बेहद लग्जरी थी। पारो लगभग 35 लाख रुपये कीमत की लग्जरी SUV थार से काम पर आती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना ही नहीं, कई बार उसे लाने और छोड़ने के लिए सरकारी और निजी वाहनों का भी इस्तेमाल किया जाता था। मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के बाद जांच में एक नया मोड़ तब आया जब DSP गौतम कुमार के सरकारी आवास पर काम करने वाली नौकरानी पारो भी करोड़पति निकली। किशनगंज के धर्मगंज, किला बागान की रहने वाली पारो ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के मालदा से सटे इलाके में 1 करोड़ रुपये का बंगला बनवाया है। सूत्र बताते हैं कि वह रोजाना 35 लाख रुपये की महंगी थार कार से काम पर आती-जाती थी।

सूत्रों से यह भी पता लगा है कि कई बार एसडीपीओ के सरकारी वाहन से भी उसे लाने-ले जाने की व्यवस्था होती थी।DSP गौतम कुमार ने उसे बुलेट बाइक भी गिफ्ट दी थी। यह भी पता चला है कि घर पर 6 लाख रुपये का सोने का हार भी मिला है। इन खुलासों के बाद जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि कहीं पारो का नाम कथित बेनामी संपत्तियों में इस्तेमाल तो नहीं किया गया। अधिकारियों को संदेह है कि संपत्ति को छिपाने के लिए करीबी लोगों और कर्मचारियों के नाम का उपयोग किया गया हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पारो का जीवनशैली आम नौकरानी से बिल्कुल अलग थी. बताया जाता है कि वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थी और अपने अकाउंट पर बुलेट बाइक की फोटो और रील्स पोस्ट करती थी। एक वीडियो में वह डेढ़ लाख रुपये नकद हाथ में दिखा रही थी। थार कार, बुलेट और एसडीपीओ गौतम कुमार व उनके साथियों के साथ कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके थे। शहर में यह चर्चा का विषय बन गया। जानकारी यह भी है कि छापेमारी की खबर फैलते ही पारो ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट लॉक कर दिया है और अब वह पूरे परिवार के साथ फरार बताई जा रही है।

इस मामले में बिहार पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अब वित्तीय लेन-देन, संपत्ति के कागजात और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *