ईशान किशन करेंगे अदिति हुंडिया से शादी, दादा ने की पुष्टि, बोले, जिससे बोलेंगे, हमलोग करा देंगे शादी, जानिये कौन है अदिति…
Ishan Kishan will marry Aditi Hundia, his grandfather confirmed. He said, "We will arrange the marriage for whoever we ask." Find out who Aditi is.

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर ईशान किशन की निजी जिंदगी सुर्खियों में है। जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ उनके रिश्ते की चर्चा को तब बल मिला, जब ईशान के दादा ने इंटरव्यू में अदिति को उनकी गर्लफ्रेंड बताया। हालांकि शादी को लेकर परिवारों की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
________________________________________
Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia/17.2.26: टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान इस समय मैदान के साथ-साथ खिलाड़ियों की निजी जिंदगी पर भी टिका हुआ है। ICC Men’s T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी करने वाले स्टार ओपनर ईशान किशन को लेकर एक अलग तरह की चर्चा जोरों पर है।
ईशान किशन की शादी और उनके रिलेशनशिप को लेकर चल रही अटकलों को हाल ही में नया मोड़ मिला है। मीडिया से बातचीत में ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया का नाम लेते हुए उनके रिश्ते पर लगभग मुहर लगा दी है।

एक इंटरव्यू में अनुराग पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईशान जिसकी भी शादी करेगा, परिवार उसे स्वीकार करेगा। उन्होंने बताया कि अदिति हुंडिया ईशान की गर्लफ्रेंड हैं और वे जयपुर में रहती हैं। पांडेय के मुताबिक, अदिति मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हैं और मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं।
दादा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया और फैंस के बीच ईशान और अदिति के रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि, शादी को लेकर दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
अदिति हुंडिया का नाम मॉडलिंग जगत में जाना-पहचाना है। वे मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं और फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रही हैं। फैशन और ग्लैमर की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर भी अदिति काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की चर्चा नई नहीं है। दोनों के अफेयर की खबरें सबसे पहले 2019 IPL के दौरान सामने आई थीं। उस समय स्टेडियम में अदिति की मौजूदगी को लेकर ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ के तौर पर काफी चर्चाएं हुई थीं। इसके बाद से दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिससे अफवाहों को लगातार हवा मिलती रही।
हाल ही में अनुराग पांडेय ने यह भी बताया कि अदिति ने उनका एक इंटरव्यू देखा था और उनकी तारीफ की थी। पांडेय के अनुसार, अदिति ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि “आपके बाबा अभी भी बहुत सुंदर लगते हैं, उनका चेहरा चमकता है।”








