close
LIVE UPDATE

झारखंड निकाय चुनाव रिजल्ट : रांची नगर निगम के किन वार्डों से किन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत? देखिए नगर निकाय चुनाव के नतीजे

Jharkhand civic election results: Which candidates won in which wards of Ranchi Municipal Corporation? See the results of the municipal elections.

झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। रांची नगर निगम में अब तक 28 वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। मेयर पद पर भाजपा समर्थित रोशनी खलखो बढ़त बनाए हुए हैं।

रांची/27.2.26। रांची नगर निगम सहित राज्य के कुल 48 नगर निकायों के चुनाव परिणामों जारी हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई, जो चरणबद्ध तरीके से जारी है। इस बार चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए गए थे। झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने 1,309 काउंटिंग टेबलों पर मतगणना की व्यवस्था की है और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची नगर निगम क्षेत्र में मतगणना को लेकर सुबह से ही राजनीतिक दलों के समर्थकों और प्रत्याशियों की भीड़ गिनती केंद्रों के बाहर देखी गई। अब तक 28 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, जिससे नगर निगम की तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है।

मेयर पद की बात करें तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रमा खलखो फिलहाल पीछे चल रही हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है, हालांकि शुरुआती रुझानों और अब तक की गिनती में रोशनी खलखो को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। अंतिम परिणाम आने तक स्थिति में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घोषित वार्ड परिणामों के अनुसार वार्ड 01 से नकुल तिर्की ने जीत दर्ज की है। वार्ड 02 से सविता कच्छप विजयी रही हैं। वार्ड 04 से अमित मुंडा, वार्ड 07 से मीनू देवी और वार्ड 08 से किरण खलखो ने जीत हासिल की। वार्ड 09 से प्रीति रंजन तथा वार्ड 10 से संगीता देवी निर्वाचित हुई हैं।

इसी तरह वार्ड 13 से पवन तिर्की, वार्ड 14 से अंजू देवी और वार्ड 19 से गीता कुमारी ने जीत दर्ज की। वार्ड 20 से सुनील यादव और वार्ड 21 से मो. एहतेशाम विजयी रहे, जबकि वार्ड 22 से मो. असलम को सफलता मिली है। वार्ड 25 से सुषमा राज का परिणाम अभी पेंडिंग बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वार्ड 26 से प्रदीप कुमार, वार्ड 27 से बबली सोनी और वार्ड 29 से सुनील यादव ने जीत दर्ज की है। वार्ड 31 से नीरज कुमार, वार्ड 33 से कुमुद कुमारी झा तथा वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह विजयी घोषित किए गए हैं। वार्ड 38 से अवधेश ठाकुर, वार्ड 39 से शीला देवी और वार्ड 40 से सुचिता रानी राय ने जीत हासिल की है।

इसके अलावा वार्ड 41 से नीलम चौधरी, वार्ड 42 से ममता देवी और वार्ड 44 से परमजीत सिंह निर्वाचित हुए हैं। वार्ड 48 से अमित मिंज और वार्ड 49 से जमीला खातून ने अपने-अपने वार्ड में विजय प्राप्त की है।मतगणना की प्रक्रिया अभी जारी है और शेष वार्डों के परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *