close
LIVE UPDATE

झारखंड- बस-कार में भीषण टक्कर: जोरदार भिड़ंत के बाद कार के उड़े परखच्चे, दो लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर, पुलिस ने मौके पर….

Jharkhand- Bus-car collision: Car blown to pieces after a violent collision, two people dead, five in critical condition, police on the spot…

गिरिडीह/30.4.26 । झारखंड के गिरिडीह से एक बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है। कार और बस में जोरदार टक्कर हो गयी है। घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बाजार की है।

यहं बस और कार की जोरदार टक्कर हुई. इस जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में जिन दो लोगों की मौत हुई है, दोनों एक ही परिवार के रहने वाले हैं। सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी के रूप में हुई है। वहीं इस दुर्घटा में घटना में कार सवार सुकरि देवी, तारा देवी, रोहित कुमार, जयनारायण राम और अरविंद यादव घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब पांच बजे हुई, जब सवारी बस खोरीमहुआ की ओर आ रही थी और स्विफ्ट कार देवघर से बिरनी जा रही थी। दोनों काफी तेज रफ्तार में थे, इसी दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *