फरीदाबाद: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी मासूम, NDRF ने रातभर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, बच्ची की मौत
बोरवेल में गिरी बच्ची

फरीदाबाद। 300 फीट बोरवेल में एक मासूम बच्ची की गिरने की सूचना है।मामला फरीदाबाद के सीही गांव का है जब रविवार शाम खेलते समय एक ढाई से तीन साल की बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। बाद में NDRF और SDRF की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हुईं।
बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बोरवेल के आसपास खुदाई की गई और उसे ऑक्सीजन पहुंचाई गई। रेस्क्यू टीमों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार तड़के करीब 3:50 बजे बच्ची को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे तत्काल मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया।
हरियाणा के फरीदाबाद के सीही गांव में करीब 250 से 300 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची नेहा जिंदगी की जंग हार गई. करीब 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब 4 बजे बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला गया. बाहर निकालने के समय बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं थी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी.
रिपोर्टों के अनुसार, यह पुराना बोरवेल लंबे समय से बंद था। बताया गया कि उसके ऊपर लगा ढक्कन कुछ दिन पहले गायब हो गया था, जिसके बाद बोरवेल खुला रह गया। इसी दौरान बच्ची खेलते हुए उसमें गिर गई। घटना के बाद प्रशासन की ओर से मौके पर कई टीमें तैनात की गई थीं।











