close
LIVE UPDATE

सूर्यवंशी के टारगेट पर रहे साकिब-सिराज व कमिंस, लेकिन इन गेंदबाजों ने खूब किया वैभव को परेशान, IPL के 776 रन में से 684 सिर्फ चौके-छक्के से…

Vaibhav suryavanshi । इस बार आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान रहा। बिहार के समस्तीपुर के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने विस्फोटक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने गेंदबाजों के खिलाफ ऐसा आक्रामक खेल दिखाया कि उनके बल्ले से निकले शॉट्स पूरे सीजन चर्चा का विषय बने रहे।

वैभव के आंकड़े काफी चमत्कारिक रहे। उन्होंने इस सीजन 776 रन बनाए, जिनमें से 684 रन केवल चौकों और छक्कों के जरिए आए। उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के जड़कर विरोधी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। केवल 92 रन उन्होंने दौड़कर पूरे किए, जबकि बाकी रन बाउंड्री से बटोरे।

सबसे ज्यादा छक्के साकिब को

वैभव की तूफानी बल्लेबाजी से सबसे ज्यादा नुकसान सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को उठाना पड़ा। बिहार के ही गोपालगंज जिले से आने वाले साकिब की गेंदों पर वैभव ने 56 रन ठोक दिए, जिसमें 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। गुजरात टाइटंस के मोहम्मद सिराज भी वैभव के निशाने पर रहे। सिराज की गेंदों पर उन्होंने 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए।

हिंगे व पैट कमिंस भी रहे निशाने

सनराईजर्स के प्रफुल्ल हिंगे के खिलाफ भी वैभव का बल्ला जमकर बोला। हिंगे की गेंदों पर उन्होंने 54 रन बनाए और एक मुकाबले में लगातार चार छक्के जड़कर सबको हैरान कर दिया। वहीं कगिसो रबाडा, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और जेसन होल्डर जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने बेबस नजर आए।

इन गेंदबाजों से वैभव रहे परेशान

हालांकि कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे जिन्होंने वैभव को परेशान किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान ने उन्हें दो बार आउट किया। इसके अलावा दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती और माधव तिवारी ऐसे गेंदबाज रहे जिनकी गेंदों पर वैभव एक भी चौका या छक्का नहीं लगा सके और आउट भी हुए।

कुछ के खिलाफ छक्के-कुछ पर चौके

दिलचस्प बात यह रही कि कुछ गेंदबाजों के खिलाफ वैभव ने केवल छक्के ही लगाए। जसप्रीत बुमराह, नूर अहमद, ट्रेंट बोल्ट, सुनील नारायण, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर जैसे गेंदबाजों के खिलाफ उनके बल्ले से सिर्फ छक्के निकले। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और खलील अहमद के खिलाफ उन्होंने केवल चौके लगाए।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने यह साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को एक और विस्फोटक सितारा मिल चुका है। उनकी निर्भीक बल्लेबाजी और बड़े शॉट खेलने की क्षमता ने उन्हें सीजन के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *