ISRO Recruitment 2026: श्रीहरिकोटा में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए मौका, जानिये कितने मिलेगी सैलरी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) SDSC SHAR ने 97 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स 9 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR), श्रीहरिकोटा ने विभिन्न तकनीकी (Technical) और गैर-तकनीकी (Non-Technical) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
• ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 19 अक्टूबर 2026
• आवेदन करने की अंतिम तिथि: 9 नवंबर 2026
कुल पद और विवरण (97 पद):
• टेक्निकल असिस्टेंट: 14 पद
• टेक्नीशियन: 43 पद
• मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS): 16 पद
• भारी वाहन चालक: 7 पद
• हल्का वाहन चालक: 5 पद
• नर्स ‘B’: 3 पद
• लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘A’: 3 पद
• साइंटिफिक असिस्टेंट: 3 पद
• फायरमैन: 2 पद
• Draughtsman ‘B’: 1 पद
योग्यता एवं आयु सीमा:
• योग्यता: पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गई है। इसमें 10वीं पास, आईटीआई (ITI), संबंधित ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा, बीएससी (B.Sc), लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री और ड्राइविंग लाइसेंस धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
• आयु सीमा: अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष (फायरमैन व एमटीएस के लिए 18 से 25 वर्ष) निर्धारित की गई है। आयु की गणना 9 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और वेतनमान:
• चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार लिखित परीक्षा/CBT, स्किल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/DME) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
• वेतनमान: सातवें वेतन आयोग के तहत विभिन्न पदों के लिए सैलरी मैट्रिक्स लेवल 1 से लेकर लेवल 7 तक निर्धारित की गई है, जिसके तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन (लगभग ₹28,800 से ₹71,840 प्रति माह तक) प्राप्त होगा।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
इस भर्ती में विभिन्न योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए पद उपलब्ध हैं।
टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम (जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा।
साइंटिफिक असिस्टेंट: फिजिक्स मुख्य विषय और केमिस्ट्री व मैथ्स के साथ B.Sc की डिग्री।
टेक्नीशियन ‘बी’ व ड्राफ्ट्समैन: 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI (NTC/NAC) सर्टिफिकेट।
नर्स ‘बी’ ग्रेड: राज्य या केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 साल का नर्सिंग डिप्लोमा व रजिस्ट्रेशन।
ड्राइवर व एमटीएस: 10वीं पास (SSLC/Matric) और ड्राइवरों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस व निर्धारित अनुभव।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अभ्यर्थी सबसे पहले इसरो की आधिकारिक वेबसाइट shar.gov.in या apps.shar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए ‘Recruitment’ सेक्शन में नोटिफिकेशन संख्या SDSC SHAR/RMT/03/2026 का चयन करें। अपनी योग्यता के अनुसार पद चुनें, व्यक्तिगत और शैक्षणिक डिटेल्स दर्ज करें, निर्धारित प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।












