close
LIVE UPDATE

झारखंड: वोटर लिस्ट से नाम नहीं कटेगा, भरना होगा ये गणना फार्म, इन दस्तावेजों को भी देना होगा जरूरी

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) का अहम पड़ाव चल रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) मतदाताओं का सत्यापन और मैपिंग का कार्य कर रहे हैं। इस प्रक्रिया का दूसरा चरण जल्द शुरू होने वाला है, जिसमें प्रत्येक मतदाता को विशेष गणना पत्र भरना होगा।निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 20 जून से 29 जून तक प्रशिक्षण, तैयारी और आवश्यक प्रपत्रों की छपाई का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को दो गणना पत्र उपलब्ध कराएंगे।

प्रत्येक मतदाता को मिलेगा दो गणना पत्र

इस संबंध में निर्वाचन विभाग के अनुसार बीएलओ प्रत्येक मतदाता को दो अलग-अलग गणना पत्र देंगे। इनमें से एक फॉर्म भरकर बीएलओ को वापस जमा करना होगा, जबकि दूसरा फॉर्म मतदाता अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखेगा। यह प्रपत्र व्यक्तिगत होगा और इसे किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा।

पांच अगस्त को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची

मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों का पुनर्गठन भी किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक मतदाता अपने नाम, पता या अन्य विवरणों से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण 3 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

जानिये कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है। सत्यापन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों में से आवश्यक दस्तावेज मांगे जा सकते हैं:

  • सरकारी कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र या पेंशन आदेश
  • किसी सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान द्वारा जारी पहचान पत्र अथवा दस्तावेज
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट
  • मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • वन अधिकार प्रमाण पत्र
  • ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • राज्य सरकार या स्थानीय निकाय द्वारा जारी परिवार रजिस्टर
  • राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) से संबंधित उपलब्ध जानकारी

मतदाताओं से सहयोग की अपील

निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग करें तथा समय पर गणना पत्र भरकर जमा करें। इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी तथा आगामी चुनावों में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *