Home Guard Recruitment: होमगार्ड भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी, वेबसाइट पर देखें चयनित अभ्यर्थियों के नाम, यहां है रिजल्ट की पूरी जानकारी

धनबाद। होमगार्ड अभ्यर्थियों से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। धनबाद जिले में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया एक पड़ाव और आगे बढ गयी है। गृह रक्षक नव-नामांकन के लिए औपबंधिक (प्रोविजनल) मेधा सूची जारी कर दी है। जारी सूची में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों का विभिन्न श्रेणियों में चयन किया गया है।हालांकि गृह रक्षा वाहिनी ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम चयन सूची नहीं है। दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन और चिकित्सीय जांच (मेडिकल टेस्ट) में सफल होने के बाद ही अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन 2023 के तहत हुई भर्ती प्रक्रिया
गृह रक्षक नव-नामांकन के लिए विज्ञापन संख्या-01/2023 जारी किया गया था। इसके तहत 6 अप्रैल से 23 अप्रैल तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा आयोजित की गई थी।इन परीक्षाओं में सफल तकनीकी दक्ष अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता जांच परीक्षा 24 और 25 अप्रैल को विशेषज्ञों के दल द्वारा ली गई थी। प्राप्त अंकों और निर्धारित मानकों के आधार पर औपबंधिक मेधा सूची तैयार की गई है।
संशोधित सूची वेबसाइट पर प्रकाशित
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धनबाद द्वारा 4 जून को जारी सूची में संशोधन करते हुए नई औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित की गई है। अभ्यर्थी धनबाद जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूची देख सकते हैं।गृह रक्षा वाहिनी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अन्य आवश्यक दस्तावेज, चरित्र सत्यापन तथा मेडिकल जांच की जाएगी। किसी भी स्तर पर गलत जानकारी, अपूर्ण दस्तावेज या निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने की स्थिति में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
इन प्रखंडवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या आयी सामने
ग्रामीण क्षेत्र
- पूर्वी टुंडी : पुरुष 51, महिला 47
- टुंडी : पुरुष 23, महिला 23
- बाघमारा : पुरुष 14, महिला 14
- एग्यारकुंड : पुरुष 39, महिला 22
- कलियासोल : पुरुष 41, महिला 41
- निरसा : पुरुष 32, महिला 30
- बलियापुर : पुरुष 26, महिला 26
- गोविंदपुर : पुरुष 25, महिला 25
- तोपचांची : पुरुष 28, महिला 28
- धनबाद ग्रामीण : पुरुष 29, महिला 24
शहरी क्षेत्र में चयनित अभ्यर्थी
शहरी तकनीकी
- चिरकुंडा : पुरुष 6
- धनबाद : पुरुष 201, महिला 24
शहरी गैर-तकनीकी
- चिरकुंडा : पुरुष 5, महिला 1
- धनबाद : पुरुष 200, महिला 71







