close
LIVE UPDATE

कॉलेज फ्रेंड, बन रही थी सौतन! BDO की पत्नी और महिला दरोगा थीं क्लासमेट, लव ट्रायंगल की गुत्थी में उलझी जांच, एक ही कॉलेज में पढ़ीं अमृता और अन्नू, बाद में BDO मनोज से हुआ प्यार

दरभंगा में BDO मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की मौत का मामला अब दोस्ती, प्यार और कथित विश्वासघात की कहानी बन गया है। कॉलेज की क्लासमेट रही महिला दरोगा अन्नू कुमारी का नाम सामने आने के बाद जांच और भी सनसनीखेज हो गई है। पुलिस अब मोबाइल, चैट रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों के जरिए पूरे लव ट्रायंगल की सच्चाई तलाश रही है।

Crime news। दोनों क्लासमेट थी, कॉलेज में पक्की दोस्त…लेकिन क्या मालूम था, दोस्त ही सौतन बनने लगेगी…और ना सिर्फ सौतन, बल्कि उसकी जान की दुश्मन भी बन जायेगी। बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत की जांच अब एक ऐसे दोस्ती के रिश्ते तक पहुंच गई है, जिसने पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है। जिस महिला दरोगा अन्नू कुमारी पर बीडीओ के साथ प्रेम संबंध होने का आरोप है, वह कोई और नहीं बल्कि मृतका अमृता की कॉलेज की क्लासमेट और करीबी दोस्त बताई जा रही है। अब यही दोस्ती कथित तौर पर एक ऐसे प्रेम त्रिकोण में बदल गई, जिसकी परिणति अमृता की मौत तक पहुंचने के आरोपों के रूप में सामने आई है।

कॉलेज की दोस्ती, फिर एक ही युवक से जुड़ गई जिंदगी

पुलिस जांच के मुताबिक अमृता कुमारी और अन्नू कुमारी कॉलेज में साथ पढ़ती थीं और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। दूसरी ओर, बीडीओ मनोज कुमार और अन्नू की पहचान मुजफ्फरपुर में बीपीएससी की तैयारी के दौरान कोचिंग में हुई थी। बाद में मनोज और अमृता की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने वर्ष 2020 में कोर्ट मैरिज की और 2023 में परिवार की सहमति से सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह किया। शुरुआती दिनों में सब सामान्य रहा, लेकिन समय के साथ रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्नी को प्रेम संबंध का पता चला तो बढ़ा विवाद

मृतका के परिजनों का आरोप है कि मनोज कुमार का महिला एसआई अन्नू कुमारी से लंबे समय से कथित प्रेम संबंध था। जब अमृता को इसकी जानकारी मिली और उसने विरोध किया, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग और कथित प्रेम संबंध का विरोध ही अमृता की मौत की बड़ी वजह बना।

आमने-सामने पूछताछ में स्वीकार किया अफेयर

जांच के दौरान पुलिस ने बीडीओ मनोज कुमार और महिला दरोगा अन्नू कुमारी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। शुरुआती दौर में दोनों सवालों से बचते रहे, लेकिन मोबाइल टावर लोकेशन, चैट रिकॉर्ड और तस्वीरें सामने रखने के बाद दोनों ने कथित प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार कर ली।पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि पूछताछ से पहले अन्नू कुमारी ने अपने मोबाइल से कुछ डिजिटल डेटा हटाने की कोशिश की थी। फिलहाल दोनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौत वाले दिन पटना में हुई थी दोनों की मुलाकात

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिस दिन अमृता की मौत हुई, उस दिन मनोज कुमार और अन्नू पटना में मिले थे। अन्नू विश्वविद्यालय की परीक्षा देकर पटना पहुंची थी, जबकि मनोज प्रशिक्षण के सिलसिले में वहां मौजूद था। जांच एजेंसियों को दोनों की वीडियो कॉल और बातचीत से जुड़े अहम सुराग भी मिले हैं।

गायब मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट की तलाश

मामले की जांच कर रही मिठनपुरा थाना पुलिस अब अमृता के दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक टैबलेट की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।परिजनों का कहना है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस अमृता के मोबाइल में भी था। पुलिस को उम्मीद है कि ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद होने पर घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत सामने आ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

BDO जेल भेजे गए, महिला दरोगा को मिली राहत

बुधवार को पुलिस ने बीडीओ मनोज कुमार और महिला दरोगा अन्नू कुमारी को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने मनोज कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि अन्नू कुमारी को पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया।फिलहाल पुलिस दहेज हत्या, कथित प्रेम संबंध और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि बरामद होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस हाई-प्रोफाइल मामले की कई अहम परतें खोल सकते हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *