close
LIVE UPDATE

Jharkhand News: सुदिव्य कुमार सोनू के विभाग अब किसके पास ? सरकार ने जारी की अधिसूचना, जानें किसके पास मंत्रालय

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झारखंड सरकार ने उनके विभागों के संचालन के लिए नई व्यवस्था की है। अब नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे।

रांची: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे विभागों की जिम्मेदारी अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल, निर्वाचन एवं समन्वय विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने अधिसूचना जारी कर दी है।

मंत्रालय के बंटवारे की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
image(38)

मुख्यमंत्री को मिले इन विभागों के अतिरिक्त प्रभार

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने वर्तमान विभागों के साथ अब नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का कामकाज भी देखेंगे।सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके पास रहे विभागों के संचालन को लेकर सरकार ने यह व्यवस्था की है। अब इन विभागों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ नीतिगत मामलों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री स्तर से संभाली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकारी वेबसाइट पर भी दिखा नया प्रभार

झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम के साथ इन विभागों का मंत्री प्रभार प्रदर्शित किया गया है। इससे विभागों में नए प्रभार की व्यवस्था स्पष्ट होती है।

अन्य मंत्रियों के विभागों में बदलाव नहीं

अधिसूचना में राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों के विभागों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। उनके पास मौजूद विभाग पहले की तरह यथावत रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *