धनबाद CO से मांगी गई ₹1 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर WhatsApp पर मिली गोली मारने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी

Dhanbad: धनबाद सदर के अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सऐप के मैसेज के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है।
मामले में CO की शिकायत पर धनबाद थाना में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस धमकी भेजने वाले मोबाइल नंबर और जिस SBI राजगंज शाखा के खाते में रकम जमा करने को कहा गया, उसकी जांच कर रही है। 9 दिन पहले तक यह नंबर सक्रिय था .इसका लोकेशन पिछले दिनों पटना, गया, भागलपुर ,मुजफ्फरपुर, दरभंगा के अलावा झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, झरिया, सिंदरी और बोकारो में भी मिलने की जानकारी हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, धमकी भरा मैसेज 14 सितंबर की शाम करीब 7:11 बजे आया था। पुलिस जांच में मोबाइल नंबर बिहार से जुड़ा बताया जा रहा है और फर्जी दस्तावेज से सिम लिए जाने की आशंका की भी जांच की जा रही है। हालांकि यह जानकारी अभी पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के अधीन है।
फिलहाल ताजा जानकारी में आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।












