यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 यात्री की मौत, कई ने कूदकर बचाई जान, बढ़ सकता है…
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत

The Burning Bus Hadsa: द बर्निंग ट्रेन घटना की याद फिर एक बस हादसे से जहां में तरोताजा हो गई। एक भीषण हादसे में चलती बस आग का गोला बन गई। अपने सुरक्षित यात्रा और सुरक्षित स्थान पहुंचने की चाहत में बस में बैठे यात्री जिंदा जल गए। इस भीषण हादसे में अबतक 9 लोगों की जान जा चुकी है ये आंकड़ा बढ़ सकता है।
कैसे हुई घटना
दिल्ली – यूपी के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात जेवर थाना क्षेत्र में दयानतपुर गांव के पास चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मरने वाले 9यात्रियों में 1 महिला सहित 8पुरुष हैं।
मच गई चीख पुकार
बताया जा रहा है कि बस दिल्ली की ओर से आगरा/महोबा की तरफ जा रही थी। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोक दिया। कई यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर भी जान बचाई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री फंस गए।
क्या कहते है प्रत्यक्षदर्शी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। आग इतनी तेजी से फैलने के कारण कुछ यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
आग लगने की वजह की होगी जांच
फिलहाल बस में आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बस में आग के दौरान तेज आवाजें आने की बात कही है, लेकिन आग के वास्तविक कारण को लेकर जांच पूरी होने का इंतजार है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद यातायात सामान्य कराया गया।












