Breaking: मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी सहित 4 लोगों की जमशेदपुर सड़क हादसे में मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

जमशेदपुर/रांची: जमशेदपुर में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह की मौत हो गई। हादसा जमशेदपुर के एनएच हाईवे पर हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए गहरा दुख जताया। उन्होंने अपने संदेश में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संतान को खोने का दुख माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे है।
मरीन ड्राइव सड़क पर गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार सफेद कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग नींद से जाग गए। सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। मृतकों में दो युवक और दो युवतियां शामिल हैं। उनकी पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और इस्तिका सिंह के रूप में बताई जा रही है।मृतकों में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं दीपिका पांडेय सिंह और शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी तृषा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।










