close
LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर पहुंचे हाईकोर्ट: जमीन से जुड़े आदेश को हाईकोर्ट में दी चुनौती, अब मामले की मंगलवार को होगी सुनवाई

Chief Minister Hemant Soren has once again approached the High Court, challenging an order related to land; the matter is now scheduled for a hearing on Tuesday.

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी एक बड़ी खबर है। एक और मामले में सीएम सोरेन हाईकोर्ट पहुंचे हैं। मामला बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा है। जमीन से जुड़े मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने PMLA कोर्ट के एक और आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने PMLA कोर्ट के 21 सितंबर के आदेश के खिलाफ क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल की है।हेमंत सोरेन ने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया गया था। याचिका में ED की जांच पूरी होने तक आरोप तय नहीं करने की मांग की गई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

याचिका की मेंटेनेबिलिटी पर सुनवाई

हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के तहत इस्तेमाल किए गए कानूनी प्रावधान को लेकर कुछ आपत्तियां सामने आई हैं। फिलहाल मामला याचिका की मेंटेनेबिलिटी यानी उसकी सुनवाई योग्य होने से जुड़ा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मुद्दे पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायाधीश मनोज प्रसाद की खंडपीठ करेगी।

 

अब हाईकोर्ट पहले यह देखेगा कि दाखिल की गई क्रिमिनल रिट याचिका मौजूदा कानूनी प्रावधानों के तहत सुनवाई योग्य है या नहीं। इसके बाद मामले के अन्य पहलुओं पर सुनवाई का रास्ता साफ होगा।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *