close
LIVE UPDATE

सड़क पर कहीं भी गलत पार्किंग दिखे तो सीधे मंत्री दीपक बिरूआ को करें शिकायत, कहा- अब व्यवस्था सुधरेगी, जमशेदपुर हादसे के बाद उठाया बड़ा कदम

झारखंड में गलत पार्किंग पर होगी कार्रवाई, मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा- मुझे भेजें सूचना

रांची। झारखंड में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। मंत्री ने जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की सड़क हादसे मेमसूत केबाद बड़ा कदम उठाया है।

मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि यदि किसी जिले या किसी सड़क पर गलत तरीके से वाहन पार्किंग की गई हो, तो इसकी जानकारी उन्हें साझा की जाए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस मामले को देखेंगे। मालूम हो हाल के दिनों में जमशेदपुर में एक सड़क हादसे मेमंत्री दीपिका की पुत्री सहित 4 लोगों की जन चली गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री ने कहा कि सड़कें आवागमन के लिए हैं, इसलिए मुख्य सड़कों और सहायक सड़कों पर वाहनों को गलत तरीके से खड़ा करने से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ती है। उन्होंने वाहन मालिकों, गैराज और वॉशिंग सेंटर संचालकों समेत आम लोगों से सड़क पर वाहन पार्क नहीं करने की अपील की है।

DTO और MVI करेंगे जांच

दीपक बिरुआ ने सभी जिलों के उपायुक्तों से इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) और मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) की सेवाएं लेने की अपील की है। गलत पार्किंग मिलने पर नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमशेदपुर हादसे में मौत के बाद सड़क सुरक्षा पर बढ़ा जोर

यह पहल ऐसे समय सामने आई है जब जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद सड़क किनारे खड़े वाहनों और यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। इसके बाद मंत्री ने राज्य में सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया है।

मंत्री ने आम लोगों से अपील की है कि वे गलत पार्किंग की जानकारी साझा कर अभियान में सहयोग करें। उनका कहना है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और आम जनता, दोनों की भागीदारी जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *