LIVE VIDEO- मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर मुख्यमंत्री पहुंचे गुरुजी के मोरहाबादी आवास, कल नेमरा में होगा अंतिम संस्कार, देखिये लाइव वीडियो

रांची। देर रात जिस घर में रूपी सोरेन के निधन की खबर ने मातम पसार दिया था, बुधवार को उसी सोरेन आवास में उनकी अंतिम मौजूदगी हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर हिल व्यू अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए सोरेन निवास पहुंच गया है। एंबुलेंस के पीछे गाड़ियों का लंबा काफिला भी था।
यहां देखें लाइव वीडियो 👇 👇 👇
Ranchi, Jharkhand: Rupi Soren, mother of Jharkhand Chief Minister Hemant Soren died at a Ranchi hospital while undergoing treatment for a prolonged illness. She was hospitalized since September 8
ये खबर भी पढ़ें…(Visuals from hospital) https://t.co/TIEyYCxjRY
— IANS (@ians_india) October 7, 2026
बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे रूपी सोरेन ने अंतिम सांस ली थी। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं रूपी सोरेन का रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में इलाज चल रहा था। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।
जिस घर में बेटे की चिंता होती थी, वहीं अब मां की अंतिम विदाई की तैयारी
रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर फिलहाल सोरेन आवास में रखा गया है। परिवार के लोग और करीबी उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। घर के बाहर समर्थकों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है।जिस घर में रूपी सोरेन परिवार की धुरी हुआ करती थीं, आज उसी घर में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। मां के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
VIDEO | Ranchi: Jharkhand CM Hemant Soren’s mother Rupi Soren passes away; mortal remains being taken from hospital.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p)
#Ranchi #Jharkhand https://t.co/WmqvCKbNu2
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
कल नेमरा जाएगी अंतिम यात्रा
मिली जानकारी के अनुसार रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ ले जाया जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर चर्चा चल रही है।नेमरा वही गांव है, जहां सोरेन परिवार की जड़ें जुड़ी हैं और जहां दिशोम गुरु शिबू सोरेन का भी अंतिम संस्कार किया गया था।
जिस नेमरा में गुरुजी को दी थी अंतिम विदाई, वहीं अब रूपी सोरेन की बारी
शिबू सोरेन के निधन के बाद हेमंत सोरेन ने अपने पिता को नेमरा की मिट्टी में अंतिम विदाई दी थी। अंतिम संस्कार के बाद वह श्राद्ध कर्म तक पैतृक गांव में ही रहे थे।अब कुछ ही समय के अंतराल में उसी नेमरा में परिवार एक बार फिर अंतिम विदाई के लिए जुटेगा। फर्क सिर्फ इतना होगा कि इस बार उस घर की मातृशक्ति रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा होगी।
रूपी सोरेन के निधन से शोक में झारखंड
रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख जताया।प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, परिमल नाथवाणी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, सुदेश महतो, राजेश ठाकुर समेत कई प्रमुख नेताओं ने रूपी सोरेन के निधन पर संवेदना व्यक्त की।नेताओं ने रूपी सोरेन को शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन की साथी और सोरेन परिवार की मजबूत आधारशिला के रूप में याद किया।
अब यादों में रहेंगी रूपी सोरेन
रूपी सोरेन सार्वजनिक जीवन में भले ही बहुत ज्यादा नजर नहीं आती थीं, लेकिन सोरेन परिवार की कहानी में उनका स्थान बेहद अहम रहा। शिबू सोरेन के लंबे संघर्ष के दौरान उन्होंने परिवार को संभाला और अपने बच्चों को आगे बढ़ते देखा।आज उनका पार्थिव शरीर सोरेन आवास पहुंच चुका है। कल वह अपने पैतृक गांव नेमरा की ओर अंतिम यात्रा पर निकलेंगी।जिस नेमरा की मिट्टी ने शिबू सोरेन के संघर्ष को अपनी आंखों से देखा, उसी मिट्टी में अब रूपी सोरेन भी हमेशा के लिए विश्राम करेंगी। :::












