close
LIVE UPDATE

झारखंड के 43 पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिला पदक, IG अभियान नरेंद्र कुमार सिंह और रांची SSP राकेश रंजन को वीरता सम्मान

झारखंड के 43 पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया। 13 को वीरता पदक और 30 को सराहनीय सेवा पदक मिला। सम्मानित अधिकारियों में रांची SSP राकेश रंजन और IG नरेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।

रांची। झारखंड पुलिस के लिए गौरव का क्षण रहा। राज्य के 43 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अदम्य साहस और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया गया। इनमें 13 अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक, जबकि 30 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। वीरता पदक पाने वालों में आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह और रांची के एसएसपी राकेश रंजन के नाम भी शामिल हैं।

13 पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिला वीरता पदक

समारोह में 13 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनके साहसिक कार्यों के लिए वीरता पदक से अलंकृत किया गया। इनमें कई ऐसे अधिकारी और जवान शामिल हैं, जिन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीरता पदक पाने वालों की सूची में शामिल हैं:

  1. नरेंद्र कुमार सिंह – तत्कालीन डीआईजी उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग, वर्तमान आईजी अभियान, झारखंड।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  2. राकेश रंजन – तत्कालीन एसपी चतरा, वर्तमान एसएसपी रांची।

  3. प्रकाश सोय – तत्कालीन डीएसपी कोतवाली रांची, वर्तमान डीएसपी विधि व्यवस्था धनबाद।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  4. एसआई राजीव कुमार भगत – तत्कालीन लातेहार, वर्तमान बोकारो जिला।

  5. एसआई दिव्य प्रकाश – तत्कालीन लातेहार, वर्तमान हजारीबाग जिला।

  6. एसआई सनोज कुमार चौधरी – तत्कालीन चतरा, वर्तमान पुनि रांची जिला।

  7. आरक्षी 621 प्रकाश कुमार यादव – चतरा जिला।

  8. एसआई सुभाष चंद्र लकड़ा – तत्कालीन रांची, वर्तमान पलामू जिला।

  9. नीरज कुमार – तत्कालीन डीएसपी एटीएस रांची, वर्तमान डीएसपी हटिया।

  10. एसआई सोनू कुमार साहू – तत्कालीन रामगढ़, वर्तमान गिरिडीह जिला।

  11. एसआई शंकर प्रसाद कुशवाहा – तत्कालीन गढ़वा, वर्तमान जमशेदपुर जिला।

  12. एसआई राजबल्लभ कुमार – तत्कालीन गढ़वा, वर्तमान हजारीबाग जिला।

  13. एसआई शिवलाल गुप्ता – तत्कालीन गढ़वा, वर्तमान रामगढ़ जिला।

30 अधिकारियों और जवानों को सराहनीय सेवा पदक

राज्य के 30 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान किया गया। इनमें छह आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।

सराहनीय सेवा पदक पाने वाले प्रमुख अधिकारियों में शामिल हैं:

  • असीम विक्रांत मिंज – आईजी, सअनि, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड।

  • अनीश गुप्ता – तत्कालीन डीआईजी दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र रांची, वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर।

  • राज कुमार मेहता – तत्कालीन वरीय डीएसपी जैप-07 हजारीबाग, वर्तमान एसपी एटीएस रांची।

  • दीपक कुमार शर्मा – तत्कालीन वरीय डीएसपी विशेष शाखा, वर्तमान एसपी अभियान नक्सल, पुलिस मुख्यालय रांची।

  • मुकेश कुमार – तत्कालीन वरीय डीएसपी मुख्यालय बोकारो, वर्तमान एसपी गोड्डा।

  • दीपक कुमार पाण्डेय – तत्कालीन वरीय डीएसपी अभियान लोहरदगा, वर्तमान एआईजी-सह-डीजीपी के विशेष सहायक, रांची।

झारखंड जगुआर के जवानों को भी सम्मान

सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में रांची जिला और झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इनमें रांची जिला के प्राअनि (आशुलिपिक) मो अरशद खां तथा झारखंड जगुआर के पुअनि सुदामा सिंह, सुखराम उरांव, मुकुन्द बानरा, अन्सलेम फ्रांसिस सोय, बिहारी मरांडी, ईश्वरी सिंह और सअनि बंधना उरांव के नाम शामिल हैं।

इस सम्मान के जरिए झारखंड पुलिस के उन अधिकारियों और जवानों के योगदान को मान्यता दी गई है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में साहस, समर्पण और सेवा भावना का परिचय दिया।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *